UP Gold Silver Price Today: 4 दिन की गिरावट के बाद सोने ने दिखाई चमक, चांदी भी हुई महंगी, लखनऊ से वाराणसी तक जानें ताजा कीमतें

Last Updated:January 02, 2026, 17:54 IST

Uttar Pradesh Gold Silver Rate: सर्राफा बाजार में नए साल की शुरुआत के साथ सोना और चांदी दोनों के भाव में तेज उछाल देखने को मिला है. पिछले चार दिनों की गिरावट के बाद सोने की कीमतों में फिर चमक लौट आई है, वहीं चांदी भी रिकॉर्ड तेजी के साथ महंगी हुई है. निवेशक और ज्वैलर्स इस उतार-चढ़ाव पर नजर बनाए हुए हैं. आइए जानते हैं आज उत्तर प्रदेश के ताज़ा रेट क्या है.

वाराणसी: नए साल की शुरुआत के साथ सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है. साल 2026 के दूसरे दिन सोने की चमक बढ़ी है. 2 जनवरी को सर्राफा बाजार खुलने के साथ यूपी के राजधानी लखनऊ में सोना 1280 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है. इसके साथ ही वाराणसी और मेरठ में भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. सिर्फ सोना नहीं बल्कि आज सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में भी उछाल आया है. बाजार खुलने के साथ चांदी 4000 रुपये प्रति किलो तक महंगा हुआ है.

2 जनवरी को वाराणसी (Varanasi) के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 1140 रुपये प्रति 10 ग्राम तेजी के बाद 1,36,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके पहले 1 जनवरी को इसका भाव 1,35,210 रुपये था. बात राजधानी लखनऊ में सोने के कीमत की करें तो आज वहां 24 कैरेट सोने का भाव 1280 रुपये उछाल के बाद 1,37,570 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. वहीं मेरठ में आज इसकी कीमत 1,37,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
यह भी पढ़ें: दुनिया के वो 5 देश, जहां सोने से भरी हैं खदान, जानें क्या भारत भी है लिस्ट में शामिल?

चौथे दिन बाद सोने में उछाल
शुक्रवार को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 18 से लेकर 22 कैरेट सोने की चमक बढ़ी है. लगातार चार दिन गिरने के बाद अब सोने की चमक बढ़ी है. बाजार खुलने के साथ आज 22 कैरेट सोना 1050 रुपये उछाल के बाद 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके पहले 1 जनवरी को इसका भाव 1,23,950 रुपये था. वहीं बात 18 कैरेट सोने के कीमत की करें तो आज उसकी कीमत 860 रुपये बढ़कर 1,02,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.

चांदी में बड़ा उछाल

शुक्रवार को सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में फिर उछाल आया है. बाजार खुलने के साथ चांदी 4000 रुपये तेजी के बाद 2,42,000 रुपये प्रति किलो हो गया. इसके पहले 1 जनवरी को इसकी कीमत 2,38,000 रुपये थी.

उतार-चढ़ाव शुरू

वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की लगातार गिरावट में बाद अब सोने की चमक बढ़ी है. इसके साथ ही चांदी भी महंगा हुआ है. उम्मीद है आने वाले दिनों में इसके भाव में उतार-चढ़ाव जारी होगा.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

Location :

Varanasi,Uttar Pradesh

First Published :

January 02, 2026, 17:52 IST

homeuttar-pradesh

4 दिन की गिरावट के बाद सोने ने दिखाई चमक, चांदी भी हुई महंगी, जानें UP के रेट

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति