Lucknow News: सिपाही का फोन, ठग की चाल, हाईकोर्ट जज को धमकी भरा ईमेल

Last Updated:November 09, 2025, 12:41 IST

Lucknow Latest News: अनुभव मित्तल ने जेल में रहते हुए सिपाही अजय कुमार के मोबाइल से हाईकोर्ट जज को महेंद्र के नाम से धमकी भरा ईमेल भेजा, जिससे महेंद्र फंस सके. 324 मुकदमे दर्ज हैं.

जज को धमकी (सांकेतिक तस्वीर)

लखनऊ: जेल में बंद 3700 करोड़ रुपए की ठगी के आरोपी अनुभव मित्तल ने एक बड़ा सनसनीखेज कारनामा किया. पुलिस की जांच में पता चला कि अनुभव ने जेल में बंद एक अन्य आरोपी महेंद्र को फंसाने के लिए हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के जस्टिस को धमकी भरा ईमेल भेजा. जानकारी के अनुसार, यह ईमेल पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अजय कुमार के मोबाइल फोन से भेजा गया.

घटना 4 नवंबर की है, जब अनुभव मित्तल को पेशी के लिए जेल से लाया गया था. अपने केस का स्टेटस देखने के लिए अनुभव ने सिपाही का मोबाइल मांगा और इसी दौरान उसने मोबाइल में नई ईमेल आईडी बनाकर टाइमर सेट किया और धमकी भरा ईमेल हाईकोर्ट जज को भेज दिया. ईमेल महेंद्र कुमार के नाम से सेट किया गया था और ऑटोमैटिक रूप से 5 नवंबर को सुबह 8:50 पर जज के पास पहुंच गया. जांच में यह खुलासा हुआ कि अनुभव ने यह ईमेल जेल में बंद महेंद्र की तरफ से भेजी थी, ताकि महेंद्र फंस सके.

अनुभव मित्तल पर सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रेडिंग के नाम पर करीब 7 लाख लोगों से 3700 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप है. अनुभव मित्तल के खिलाफ अब तक कुल 324 मुकदमे दर्ज हैं और वह 2017 से जेल में बंद है. इस मामले में धमकी भरी ईमेल भेजने के आरोप में गोसाईगंज थाने में अनुभव मित्तल और सिपाही अजय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

About the Author

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

Location :

Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

November 09, 2025, 12:41 IST

homeuttar-pradesh

Lucknow News: सिपाही का फोन, ठग की चाल, हाईकोर्ट जज को धमकी भरा ईमेल

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति