मेरठ का बैंड बाजा विश्व प्रसिद्ध… डूबते जहाज से मिला कारोबार को सहारा, 100 देशों में गूंजती हैं यहां की धुन

Last Updated:November 09, 2025, 14:36 IST

Meerut Band Baja History: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ की बात करें तो मेरठ को हर कोई स्पोर्ट्स सिटी के तौर पर जानता है, लेकिन मेरठ का बैंड बाजा उद्योग भी विश्व में अपनी एक अलग ही पहचान रखता है. वर्ष 1885 में अंग्रेजों के जमाने में शुरू हुआ यह कारोबार आज भी अपनी क्वालिटी के बदौलत विश्व में अलग पहचान बनाए है. ऐसे में लोकल-18 की टीम ने भी इसका जायजा लिया.

वैवाहिक सीजन का दौर शुरू हो गया है. ऐसे में हर जगह आपको बैंड बाजे की ही धुन सुनाई देगी. जिस पर थिरकते हुए बाराती बारात लेकर पहुंचते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस बैंड बाजे की धुन पर बाराती आपको नाचते गाते हुए दिखाई देते हैं.

सभी बैंड बाजे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में निर्मित होते हैं. जी हां दरअसल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ की बात करें तो मेरठ बैंड बाजा उद्योग के लिए भी विश्व में एक अलग पहचान रखता है. नादिर अली एंड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर फैज आफताब ने लोकल-18 से बात करते हुए बताया कि बैंड बाजा बनाने की शुरुआत वर्ष 1885 में नादिर अली एंड कंपनी के माध्यम से शुरू हुई थी.

तब से लेकर अब तक हजारों की संख्या में लोग इस कारोबार से जुड़ गए हैं. मेरठ के बैंड बाजे की धुन देश ही नहीं बल्कि विदेश तक में सुनाई देती है. उन्होंने बताया कि इससे एक रोचक किस्सा भी जुड़ा हुआ है. उनके पूर्वज अंग्रेजी हुकूमत के यहां पर बैड बाजे से संबंधित कार्य करते थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक समय ऐसा आया कि जब अंग्रेजी हुकूमत का एक जहाज डूब गया. जिसमें विभिन्न प्रकार के बैड बाजे से संबंधित उपकरण बड़ी मात्रा में रखे हुए थे. लेकिन पानी अधिक बढ़ने के कारण वह सभी खराब हो गए थे. जिसके बाद अंग्रेजी हुकूमत द्वारा उन्हें काफी सस्ती दरों में बेच दिया गया था.

जिन्हें उनके पूर्वजों द्वारा खरीद लिया गया था. उन्होंने बताया कि फिर इन्हीं बैंड बाजा को रिपेयर करते हुए उनके पूर्वज द्वारा काफी अच्छी कमाई की गई. जिसके बाद इस बिजनेस का रूप दे दिया गया. उन्होंने बताया कि तब से लेकर अब तक यह मेरठ का एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र के रूप में उभर कर आ रहा है.

जली कोठी के आसपास आपको नादिर अली एंड कंपनी के अलावा भी काफी ऐसे लोग दिखाई देंगे. जो अब बैंड बाजे का काम ही करते हैं. इससे हजारों की संख्या में लोगों को‌ स्थिर काम मिल जाता है. उन्होंने बताया कि भारतीय फोर्स के साथ-साथ सऊदी अरब अमेरिका कतर इंग्लैंड दुबई सहित लगभग 100 देश में की आर्मी में भी आपको मेरठ के बैंड बाजे की धुन सुनाई देगी.

क्योंकि यहां पर क्वालिटी को लेकर बेहद खास ध्यान रखा जाता है. उन्होंने बताया कि मेरठ में हारमोनियम, तबला, ढोलक, ब्रास बैंड सहित विभिन्न प्रकार के बैंड बाजे से संबंधित उपकरण बड़ी मात्रा में तैयार किए जाते हैं. जिनकी डिमांड देश-विदेश दोनों में देखने को मिलती है.

बताते चले कि यहां हर तरह के बैंड बाजे उपलब्ध है. ऐसे में अगर आपको भी बाजे से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई उपकरण खरीदना है. तो आप सभी मेरठ के घंटाघर के पास जली कोठी की मार्केट से खरीदारी कर सकते हैं. यहां होलसेल के रेट पर ही आपको यह सब उपकरण मिल जाएंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 09, 2025, 14:36 IST

homeuttar-pradesh

मेरठ का बैंड बाजा विश्व प्रसिद्ध, 1885 में शुरू हुआ था ये उद्योग

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति