Last Updated:November 09, 2025, 15:02 IST
Rampur News: रामपुर के मशहूर लस्सी वाले शहाबुद्दीन ने हेल्दी बेकिंग की दिशा में एक नया कदम उठाया है. उन्होंने बिना मैदा के और नारियल मिल्क बटर से तैयार किया गया बिस्किट बनाया है, जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी है. ₹10 कीमत वाले इस बिस्किट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और अब लोग शहाबुद्दीन की दुकान पर सिर्फ इसे चखने पहुँच रहे हैं.
रामपुर: अगर आप स्वादिष्ट और हेल्दी बिस्किट के शौकीन हैं, तो यूपी के रामपुर से एक खास तोहफा आपके लिए आया है. यह बिस्किट पूरी तरह नारियल मिल्क बटर से बनाया जाता है और इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें मैदा का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं होता. इसे बना रहे हैं रामपुर के मशहूर “लस्सी वाले” शहाबुद्दीन, जिन्होंने अपनी दुकान से ही इसकी मार्केटिंग शुरू की और इसे लोगों तक पहुंचाया है.
शहाबुद्दीन बताते हैं कि यह आइडिया उन्हें तब आया जब उनकी दुकान पर एक पुराना “नारियल बिस्किट” आया करता था, करीब 40 साल पुराना ब्रांड. उस बिस्किट के साथ लस्सी और चाय खूब बिकती थी. तभी उन्होंने सोचा, क्यों न अपना खुद का बिस्किट बनाया जाए? नारियल के हेल्दी और स्वादिष्ट फ्लेवर को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्रयोग शुरू किया और अब पिछले तीन सालों से यह बिस्किट लगातार बना रहे हैं.
यह बिस्किट इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें मैदा नहीं होता, और इसका स्वाद आता है नारियल मिल्क बटर से. खास बात यह है कि यह बिस्किट माइक्रोवेव में घर पर ही तैयार किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी फ्रेश रहता है. यह इतना क्रिस्पी और क्रंची होता है कि जैसे ही मुंह में रखते हैं, हल्के से टूटकर खुल जाता है. यही टेक्सचर इसे सभी उम्र के लोगों में बेहद लोकप्रिय बना रहा है.
कीमत की बात करें तो यह बिस्किट काफी किफायती है- सिर्फ ₹10 में एक बिस्किट. यही वजह है कि दुकान पर आते ही लोग इसे पसंद करने लगे हैं. बाहर जाने वाले लोग इसे पैकिंग में लेकर अपने घर भी ले जाते हैं, ताकि घर बैठकर भी इसका स्वाद लिया जा सके. शहाबुद्दीन की इस पहल से उनकी दुकान पर भी रौनक बढ़ गई है. पहले जहां लस्सी और चाय के साथ बिस्किट बिकता था, अब लोग सीधे बिस्किट के लिए उनकी दुकान पर आने लगे हैं.
About the Author
मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें
Location :
Rampur,Uttar Pradesh
First Published :
November 09, 2025, 15:02 IST
मैदा आउट, हेल्थ इन! रामपुर में छाया नारियल मिल्क बटर बिस्किट











