6 महीने से धरना: फिरोजाबाद में दबंगों के आगे बेबस प्रशासन, कब हटेगा अवैध कब्जा?

Last Updated:March 11, 2026, 12:32 IST

Firozabad Farmer Protest: फिरोजाबाद जिला मुख्यालय पर पिछले 6 महीनों से ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है. नगला मवासी गांव के किसानों का आरोप है कि दबंगों ने नेशनल हाईवे किनारे उनकी जमीन और PWD की भूमि पर अवैध कब्जा कर दुकानें बना ली हैं. एसडीएम के बार-बार नोटिस देने के बावजूद प्रशासन कब्जा हटाने में नाकाम रहा है. महिलाओं और बच्चों के साथ धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और भू-माफिया की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए आर-पार की जंग का ऐलान किया है.

Firozabad Farmer Protest: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में न्याय की उम्मीद दम तोड़ रही है.जहां पर कानून का राज होना चाहिए था, वहां पर पिछले 180 दिनों से धूल और धूप के बीच नगला मवासी गांव के महिलाएं और बच्चे सड़क पर बैठने को मजबूर हैं. वजह है? चंद दबंगों का अवैध कब्जा, जिसे हटाने में प्रशासन के हाथ-पांव फूल रहे हैं. दरअसल, इन दंबगों ने खेतों के सामने दीवार खड़ी करके इनका रास्ता रोक दिया गया है. एसडीएम के नोटिस फाइलों में दबे हैं और किसानों का धैर्य अब जवाब दे रहा है. सवाल ये है कि क्या प्रशासन इन दबंगों के आगे नतमस्तक हो चुका है?

पिछले 6 महीने से हैं अवैध कब्जा
फिरोजाबाद जिला मुख्यालय स्थित डीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे है किसान कैलाश लोधी ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि यह धरना प्रदर्शन नेशनल हाईवे किनारे स्थित किसानों के खेतों के सामने किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ है. पिछले 6 महीने से गांव के लोग डीएम साहब के कार्यालय के सामने धरना दे रहे है. लेकिन यहां के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं करते हैं. हमारी मांग है कि किसानों के खेतों के सामने कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है उसको जल्द से जल्द हटाया जाए. अवैध रुप से कब्जाई गई जमीन में कुछ जमीन पीडब्ल्यूडी विभाग की भी है. लेकिन विभाग भी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है.

नोटिस जारी, फिर भी नहीं हटा कब्जा
धरना प्रदर्शन कर रहे शीलेंद्र लोधी ने बताया कि नेशनल हाईवे किनारे गांव नगला मवासी के किसानों के खेत हैं. उसके सामने सरकारी जमीन खाली है जहां से किसान सड़कों पर भी निकलते हैं. लेकिन कुछ दबंगों ने उसे कब्जा लिया है. उस पर दुकान बना ली है जो बिल्कुल गलत है. एसडीएम सदर द्वारा कब्जेदार को कई बार नोटिस भी दिए गए हैं कि कब्जा हटा लो लेकिन फिर भी कब्जा नहीं हट पा रहा है. प्रशासन टीम लेकर जाता है लेकिन फिर लौट आता है.

हमें तो लगता है कि प्रशासन और अवैध कब्जा करने वाले लोग आपस मिले हुए है. 6 महीने से डीएम कार्यालय के सामने धरना दे रहे हैं लेकिन कोई भी अधिकारी हमारे पास तक नहीं आता है. अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई तो ये धरना आगे तक जारी रहेगा.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Firozabad,Uttar Pradesh

First Published :

March 11, 2026, 12:32 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति