‘सोचो वो अभिषेक ही पड़ा है’, जब बेटे की लाश पहचानने के सीन के बाद बुरी तरह विचलित हुईं जया बच्चन

Last Updated:October 03, 2025, 15:45 IST

अभिषेक बच्चन ने बताया कि जया बच्चन फिल्म ‘हजार चौरासी की मां’ के भावुक सीन से गहरे सदमे में थीं. उन्होंने बताया कि डायरेक्टर की बातों को सुनकर उनकी मां परेशान हो गई थीं और इस दर्द को उन्होंने अपनी आंखों से देखा.

ख़बरें फटाफट

जया बच्चन को परेशान देख अभिषेक बच्चन ने सवाल किया था.

नई दिल्ली. एक मां के लिए उसका बच्चे जान से भी प्यारे होते हैं. लेकिन सिनेमा की दुनिया में कई बार न चाहते हुए भी ऐसे सीन्स करने पड़ते हैं, जिनको असल जिंदगी में सोचकर भी डर लगता है. फिल्मों की दुनिया अक्सर ग्लैमर और चमक-दमक से जुड़ी दिखती है, लेकिन पर्दे के पीछे कलाकारों को अपनी भावनाओं से किस हद तक गुजरना पड़ता है, इसका अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल हैं. कभी न चाहते हुए बोल्ड सीन्स तो कभी शादीशुदा होकर विधवा जैसे रोल करने पड़ते हैं. जया बच्चन ने भी इस कठिन फेस से गुजरी हैं. अभिषेक बच्चन ने वो फिल्म और वो किस्सा शेयर किया, जिसके बाद उनकी मां बुरी तरह से घबरा गई थीं.

अभिषेक बच्चन ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इस किस्से का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उनकी मां और दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन 1998 में आई फिल्म ‘हजार चौरासी की मां’ की शूटिंग के दौरान गहरे सदमे में आ गई थीं.

‘मां बहुत परेशान थी…’

‘हजार चौरासी की मां’ में जया को एक मां का किरदार निभाना था, जिसे अपने बेटे की लाश की पहचान करनी थी. उस समय अभिषेक एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे. उन्होंने देखा कि उनकी मां बहुत परेशान थीं. अभिषेक ने बताया, ‘मैंने मां से पूछा कि क्या हुआ? उन्होंने कहा कि मुझे एक सीन करना था, जिसमें मुझे अपने बेटे की लाश की पहचान करनी थी. मैं इसे समझ नहीं पाई.’

1998 में ये फिल्म रिलीज हुई.

‘सोचो वो अभिषेक ही पड़ा है’

गोविंद निहलानी ने जया को वो सीन करने के लिए एक निर्देश दिया. अभिषेक ने कहा, ‘गोविंद जी ने मां से कहा, ‘बस ये कल्पना करो कि वहां अभिषेक लेटा हुआ है.’ यह सुनने में कठोर लगता है, लेकिन स्टार्स को ऐसी भावनाओं से गुजरना पड़ता है. भले ही वह ये न कहते हो… मां शायद यही सोचतीं ताकि वह भावना वास्तविक लगे.’ अभिषेक ने यह भी कहा कि स्टार्स को अपनी निजी भावनाओं को काम में लाना पड़ता है और वे निर्देशक के हाथों में एक कठपुतली की तरह होते हैं.

अभिषेक बच्चन का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन हाल ही में फिल्मों आई वांट टू टॉक, बी हैप्पी, हाउसफुल 5 और कालिधर लापता में नजर आए. उनकी इन फिल्मों ने दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं.

डीपफेक के खिलाफ कानूनी लड़ाई

वहीं, अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने गूगल और यूट्यूब के खिलाफ 4 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है. उन्होंने इन प्लेटफॉर्म्स पर अपनी तस्वीरों और वीडियो के डीपफेक और अनधिकृत एआई कंटेंट में इस्तेमाल का आरोप लगाया है. यह कानूनी कदम अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों की राह पर है, जिन्होंने अपनी छवि के दुरुपयोग के खिलाफ अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा के लिए कदम उठाए हैं.

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

October 03, 2025, 15:45 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति