सिंधु का सिडनी में धमाका, 27 मिनट में मैच खत्म, सेमीफाइनल में पहुंचीं पीवी

Last Updated:June 12, 2026, 15:03 IST

Australian Open 2026: पीवी सिंधु ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारतीय स्टार ने क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे की चेन सू यू को सिर्फ 27 मिनट में 21-6, 21-9 से हराकर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी. अब सिंधु का सामना जापान की शीर्ष वरीय अकाने यामागुची से होगा, जिन्होंने भारतीय किशोरी तन्वी शर्मा का सफर समाप्त किया. सिंधु और यामागुची के बीच अब तक 28 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारतीय खिलाड़ी 15-13 से आगे हैं. लंबे समय से खिताब का इंतजार कर रहीं सिंधु के लिए यह सेमीफाइनल बेहद अहम माना जा रहा है.

पीवी सिंधु ऑस्ट्रेलियन ओपन

सिडनी: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की चेन सू यू को मात्र 27 मिनट तक चले एकतरफा मुकाबले में सीधे गेमों में 21-6, 21-9 से पराजित किया. सिंधु ने शुरुआत से ही मुकाबले पर अपना दबदबा बनाए रखा और आसानी से अंतिम चार में जगह पक्की कर ली.

सेमीफाइनल में सिंधु का सामना जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची से होगा। यामागुची ने भारतीय किशोरी तन्वी शर्मा के शानदार अभियान का अंत करते हुए उन्हें 21-14, 21-14 से हराया। यह मुकाबला 32 मिनट तक चला.

सिंधु और यामागुची के बीच अब तक हुए मुकाबलों के आंकड़ों में भारतीय स्टार का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. दोनों खिलाड़ियों के बीच खेले गए 28 मुकाबलों में सिंधु ने 15 जबकि यामागुची ने 13 जीत दर्ज की हैं.

सिंधु के लिए यह सेमीफाइनल काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि मौजूदा सत्र में उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. वह बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर पर लंबे समय से चले आ रहे खिताबी सूखे को समाप्त करने के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ लय हासिल करने की कोशिश कर रही हैं.

सिंधु को दिसंबर 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल का खिताब जीतने के बाद से अपने अगले खिताब का इंतजार है. इससे पहले सिंधु ने प्री-क्वार्टर फाइनल में हमवतन ईशारानी बरुआ को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी.

About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति