समय रैना ने धनश्री वर्मा पर कसा तंज, आरजे महवश के साथ मिलकर उड़ाया मजाक, युजवेंद्र चहल ने दी प्रतिक्रिया

Last Updated:October 04, 2025, 00:07 IST

समय रैना और आरजे महवश ने फनी एड में युजवेंद्र चहल, धनश्री वर्मा के रिश्ते और एलिमनी पर तंज कसा, युजवेंद्र ने मजाक में केस की चेतावनी दी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.

ख़बरें फटाफट

आरजे महवश और समय रैना ने युजवेंद्र का मजाक उड़ाया.

मुंबई. कॉमेडियन समय रैना हाल ही में युजवेंद्र चहल की रुमर्डज गर्लफ्रेंड आरजे महवश के साथ एक कॉस्मेटिक ब्रांड के फनी एड में नजर आए. इस एड में समय ने युजवेंद्र की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा पर तंज कसा. हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर धनश्री का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कई ऐसे कॉन्टेतक्ट दिए जो फैंस को क्लियररूप से धनश्री और उनके क्रिकेटर के साथ रिश्ते और टकराव की ओर लेकर जाते हैं. समय ने धनश्री के ‘राइज एंड फॉल’ में जाने पर कमेटं किया.

समय रैना ने अपने ‘दो महीने के भीतर राइज एंड फॉल की बात कही. उनकी यह बात धनश्री के उस दावे की ओर इशारा करता है जिसमें उन्होंने कहा था कि युजवेंद्र चहल ने शादी के दो महीने के भीतर ही उन्हें धोखा दिया था. धनश्री ने यह बात ‘राइड एंड फॉल’ की को-कंटेस्टेंट कुब्रा सैत से की थी. समय ने कथित तौर पर 4.75 करोड़ रुपये की एलिमनी और युजवेंद्र की बी योर ओन शुगर डैडी टी-शर्ट वाले कॉन्टेस्ट पर कमेंट किया.

View this post on Instagram

युजवेंद्र चहल ने समय रैना और आरजे महवश के विज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए मजाक में कॉमेडियन को ‘एक और केस के लिए तैयार रहने’ की चेतावनी दी. समय रैना और आरजे महवश ने एड का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में आरजे महवश कहती हैं कि उनका पसंदीदा अक्षर ‘M’ है, जिस पर समय रिएक्शन देते हैं: “मेरा है U, Z (यूजी).” जो युजवेंद्र की ओर इशारा करता है.

धनश्री वर्मा के आरोप पर तंज

जब महवश, समय से उनकी लाइफ के बारे में पूछती हैं, तो समय जवाब देते हैं, “बीच में बस राइज एंड फॉल हो गया था मेरा, लेकिन अब सब सही है. बस पहले 2 महीने में यह एक इशु था.” जो धनश्री के हालिया आरोप को संबोधित करता है कि युजवेंद्र ने शादी के दो महीने के भीतर धोखा दिया था.

धनश्री की एलिमनी पर भी कसा तंज

तंज जारी रखते हुए समय महवाश से पूछते हैं, “8 करोड़ का आधा क्या होता है?” जिस पर वह जवाब देती हैं “4 करोड़.” महवश हैरान हो जाती हैं और कहती हैं कि समय के पास कोई फिल्टर नहीं है. समय आगे कहते हैं, “पॉडकास्ट करते हैं.” अंत में, वह एक टी-शर्ट दिखाते हैं जिस पर लिखा होता है, “बी योर ओन शुगर डैडी,” वही टी-शर्ट जो युजवेंद्र ने धनश्री से तलाक के बाद पहनी थी.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

October 04, 2025, 00:03 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति