वैभव ने सुपर ओवर में कटाई नाक, सांसें रोक देने वाले मैच में इंडिया ए हारी
Last Updated:June 15, 2026, 18:46 IST
इंडिया ए टीम को श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. भारत ने 265 रन बनाए थे जवाब में मेजबान टीम भी इतने ही रन बना पाई. स्कोर टाई होने के बाद मैच सुपर ओवर में पहुंचा जहां टीम ने 18 रन बनाए. भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 रन ही बना पाई
सांसें रोक देने वाले मैच में इंडिया ए हारी
नई दिल्ली. श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में सोमवार को एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया. इंडिया ए को मेजबान टीम के खिलाफ सांसे रोक देने वाले मैच में सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने सूर्यांश शेडगे और विप्राज निगम की फिफ्टी के दम पर 265 रन बनाए. श्रीलंका ए की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए इतने ही रन बना पाई. मैच टाई हुआ और सुपर ओवर से फैसला किया गया. भारत के सामने 18 रन का लक्ष्य था लेकिन वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे की जोड़ी 11 रन ही बना पाई.
श्रीलंका ए और इंडिया ए के बीच खेले गए मैच में जमकर ड्रामा हुआ. मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन के स्कोर तक ही पहुंच पाई. इसके बाद भी गेंदबाजों ने श्रीलंका की टीम को इसी स्कोर पर रोक मैच टाई कराने में सफलता हासिल की. कप्तान तिलक वर्मा ने मैच बराबरी पर खत्म होने के बाद अंपायर से सुपर ओवर कराने को लेकर गुजारिश की. लंबी बहस के बाद आखिरकार उनकी बात मानी गई.
सुपर ओवर में हारा भारत
भारत की तरफ से सुपर ओवर डालने की जिम्मेदारी अरशद खान को दी गई. उन्होंने श्रीलंका ए टीम के बल्लेबाजों को 18 रन तक रोका. भारत की तरफ से बल्लेबाज करने उतरे वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे उतरे. दोनों ही बैटर जीत का लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रहे और सिर्फ 11 रन ही बना पाए. एक तरफ जहां श्रीलंका ए बैटर ने अच्छी बल्लेबाजी की वही गेंदबाजी में भी असरदार साबित हुए. सूर्यांश शेडगे ने स्ट्राइक ली और आखिरी तीन बॉल वैभव सूर्यवंशी को खेलने मिला. कुगादास मथुलन के खिलाफ वो सिर्फ 1 चौका लगा पाए. भारत ने 18 रन के जवाब में 11 रन बनाए और मैच में हार मिली.
About the Author
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi










