रोहित शर्मा ने अपनी ही गाड़ी को ‘फोड़’ दिया! हुआ भारी नुकसान

Last Updated:October 11, 2025, 10:04 IST

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अभिषेक नायर के साथ शिवाजी पार्क में बैटिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं. उन्होंने इस दौरान अपने शॉट से कथित तौर पर अपनी ही लैम्बोर्गिनी कार का शीशा तोड़ दिया.

रोहित शर्मा को हुआ नुकसान.

नई दिल्ली. रोहित शर्मा ने आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने शिवाजी पार्क में अपने पूर्व मुंबई के साथी खिलाड़ी अभिषेक नायर के साथ लगभग दो घंटे तक बैटिंग की प्रैक्टिस की. प्रैक्टिस के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे. रोहित ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ अपनी खास पुल और कट शॉट दिखाए. शिवाजी पार्क में अपने प्रैक्टिस के दौरान उन्हें आक्रामक इनसाइड-आउट ड्राइव लगाते भी देखा गया. रोहित यहीं नहीं रुके, उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ भी बैटिंग की प्रैक्टिस की जिसमें स्वीप और स्लॉग स्वीप पर उनका पूरा फोकस था.

एक यूजर ने दावा किया कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी ही लैम्बोर्गिनी कार को नुकसान पहुंचाया. वीडियो में नहीं दिख रहा है कि कार को कहां नुकसान हुआ है लेकिन इस दौरान एक शख्स की कार को डैमेज करने की आवाज सुनाई दे रही है. रोहित भी शॉट मारने के बाद कुछ देखते हुए दिखाई दे रहे हैं.

ऑल हार्ट क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान मुंबई के क्रिकेटर अंगकृष रघुवंशी और कुछ अन्य स्थानीय खिलाड़ी मौजूद थे. जब रोहित ने दो बल्लेबाजी नेट सेशन में हिस्सा लिया. 38 वर्षीय रोहित ने आखिरी बार इस साल फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के लिए खेला था, जहां उन्होंने टीम को 2024 में अमेरिका में टी20 विश्व कप जीतने के बाद लगातार दूसरा आईसीसी खिताब दिलाया था.

हाल में हिटमैन की जगह वनडे का कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है.रोहित 19 अक्टूबर से पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की सरीज में वापसी करेंगे. अपने भविष्य पर लगातार विचार-विमर्श के बीच रोहित को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अपने पुराने साथी विराट कोहली के साथ टीम में शामिल किया गया है. दोनों महान बल्लेबाजों ने पिछले एक साल में टेस्ट और वनडे से संन्यास ले लिया है.

रोहित शर्मा और दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली और नवनियुक्त वनडे उप-कप्तान श्रेयस अय्यर 15 अक्टूबर को दो अलग-अलग समूहों में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने से पहले नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेल रही भारतीय टीम से जुड़ेंगे.रोहित शर्मा को हाल ही में अपनी नई लग्जरी कार टेस्ला मॉडल वाई चलाते हुए देखा गया.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 11, 2025, 10:04 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति