Last Updated:January 02, 2026, 12:32 IST
Banda News: यूपी के बांदा जिले में रेप करने की नियत से घर में घुसे पड़ोसी को युवती ने फरसे से काटकर मौत के घात उतार दिया. इतना ही नहीं हत्या के बाद हाथ में फरसा लेकर वह थाने पहुंच गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया. महिला की बात सुनकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
ख़बरें फटाफट
Banda News: रेप करने आए किसान को युवती ने काट डाला
बांदा. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुरवल गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई. घर में अकेली युवती के साथ दुष्कर्म करने पहुंचे अधेड़ किसान की हत्या कर दी गई. युवती ने सजातीय पड़ोसी के माथे में फरसे से वारकर गिरा दिया. फरसे के वार से उसकी दोनों आंखें बाहर निकल आईं. इसके बाद डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी. फिर युवती हाथ में फरसा लेकर थाने पहुंची और कहा कि उसने रेप करने आए शख्स को मार डाला. इतना सुनते ही पुलिस वालों को होश उड़ गए. आनन – फानन में पुलिस के आला अफसर फोर्स और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे.
पुलिस ने युवती को आला कत्ल के साथ हिरासत में ले लिया है. घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों ने जांच-पड़ताल की और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए. दरसअल, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी 18 वर्षीय युवती जब घर में अकेली थी, तभी उसके घर के सामने रहने वाला किसान (50) मौका पाकर उसके घर में घुस आया. उसने युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की. जिस पर उसने घर में रखे फरसे से किसान के माथे में वार कर दिया. एक ही वार में वह गिर गया. उसके बाद उसने डंडे से पीटकर हत्या कर दी.
पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि युवती ने बताया कि किसान ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी. विरोध में उसने उसकी हत्या की है. घटनास्थल से आला कत्ल बरामद किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम साढ़े तीन बजे के करीब जब युवती घर में अकेली थी तो पड़ोसी सुखराम प्रजापति अंदर घुस गया. इसके बाद उसने रेप की कोशिश की जिस पर युवती ने फरसे से काटकर उसकी हत्या कर दी.
About the Author
Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
Location :
Banda,Uttar Pradesh
First Published :
January 02, 2026, 12:32 IST
रेप करने आया था, मैंने काट डाला.. हाथ में फरसा लेकर थाने पहुंची महिला










