‘मैं उनकी नाजायज बेटी हूं’, ट्विंकल खन्ना ने ऋषि कपूर को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, आलिया के चेहरे का उड़ा रंग

नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर भले ही आज हमारे बीच न हों, लेकिन उनकी यादें और उनके किस्से आज भी इंडस्ट्री में जिंदा हैं. अपने बेबाक बोल से अकसर वह सुर्खियों में छा जाते थे. यहीं वजह है कि फैंस ही नहीं उनके साथ काम करने वाले सितारे भी उन्हें याद करते हैं. हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो’ टू मच विथ काजोल एंड ट्विंकल’ में उनका जिक्र हुआ. शो में ट्विंकल ने बताया कि उन्हें क्यों ऋषि कपूर नाजायज बेटी कहा गया. वहीं, वरुण धवन और आलिया भट्ट ने अपनी खूबसूरत यादों को शेयर किया.

ऋषि कपूर बॉलीवुड के उन सितारों में से एक थे, जो मूडी रहे. किस बात पर उन्हें गुस्सा आ जाए ये कहना बहुत मुश्किल होता था. लेकिन, मूडी होने के साथ-साथ वह खूब हंसी मजाक भी किया करते थे. काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो ‘टू मच विथ काजोल एंड ट्विंकल’ में पहुंचे वरुण धवन ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का एक मजेदार किस्सा सुनाया.

वरुण-सिद्धार्थ के जैल से थी ऋषि को दिक्कत

वरुण धवन ने बताया कि एक फुटबॉल सीन की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर को उनके और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बालों में लगे जैल से दिक्कत थी. वरुण ने हंसते हुए कहा, ‘ऋषि जी ने कहा, ‘ये क्या है? तुम्हारे बाल हिलते ही नहीं. तूफान आए या आंधी, तुम्हारे बाल टस से मस नहीं होते. तुम फुटबॉल खेल रहे हो, बालों को हिलना चाहिए.’

‘इस जैल को हटाओ, मैं शॉट नहीं दूंगा’

वरुण ने आगे बताया कि ऋषि कपूर उनके पास आए और उनके बालों को छूकर देखा. फिर उन्होंने डायरेक्टर करण जौहर को बुलाकर शिकायत की. करण ने वरुण को आदेश दिया, ‘अपने बाल हिलाओ.’ लेकिन वरुण ने जवाब दिया, ‘करण, मेरे बालों में जैल लगा है, ये हिल नहीं सकते.’ ऋषि कपूर गुस्सा हो गए और बोले, ‘इस जैल को हटाओ, मैं शॉट नहीं दूंगा.’ वरुण ने बताया कि अगला शॉट तब तक नहीं हुआ, जब तक जैल हटाया नहीं गया. यह किस्सा सुनकर शो में मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंस पड़े.

‘राहा है मिनी ऋषि कपूर’

ऋषि कपूर की बहू बनने से पहले आलिया भट्ट ने उनके साथ कुछ फिल्मों में काम किया ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के बाद साल 2016 में उन्होंने कपूर एंड संस साथ में की. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान आलिया ने उनके साथ काफी समय बिताया. ये वो समय था, जब वह रणबीर कपूर को को डेट नहीं कर रही थीं, लेकिन ऋषि कपूर के साथ हर शाम कहानियां सुनते हुए और डिनर के दौरान मस्ती भरे पल बिताए. आलिया ने कहा, ‘ऋषि जी के पास बताने के लिए ढेर सारी शानदार कहानियां होती थीं. शूटिंग के बाद वह सभी को एक साथ डिनर के लिए बुलाते थे. वह माहौल बहुत खास था. मुझे उनकी बहुत याद आती है.’ आलिया ने यह भी बताया कि उनकी बेटी राहा में ऋषि कपूर की झलक दिखती है. उन्होंने कहा, ‘जब लोग राहा को देखते हैं तो कहते हैं कि वह मिनी ऋषि कपूर और आलिया भट्ट है. उसमें ऋषि जी की थोड़ी-सी एनर्जी है, जो समय-समय पर दिखती है.’

ट्विंकल खन्ना को ऋषि कपूर ने बना दिया था ‘नाजायज बेटी’

शो की होस्ट ट्विंकल खन्ना ने भी ऋषि कपूर से जुड़ा एक मजेदार वाकया साझा किया. उन्होंने बताया कि एक बार ऋषि कपूर ने उनके (ट्विंकल) जन्मदिन पर ट्वीट किया, ‘जब तुम अपनी मां के पेट में थीं, तब मैंने उनके लिए गाने गाए.’ इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और लोग मुझे ऋषि कपूर की ‘नाजायज बेटी’ समझने लगे. ट्विंकल ने हंसते हुए कहा, ‘उसके बाद ऋषि जी को ट्रोल किया गया और उन्हें सफाई देनी पड़ी कि ‘नहीं, मैं माफी मांगता हूं, ऐसा नहीं है.’

ट्विंकल बात सुन जब हैरान हुईं आलिया

काजोल ने इस पर चुटकी लेते हुए आलिया की असहजता को नोटिस किया और कहा, ‘आलिया के चेहरे के हाव-भाव देखो.’ ट्विंकल ने तुरंत जवाब दिया, ‘मैं तुम्हारी ननद नहीं हूं, यह एक गलतफहमी थी.’ वरुण ने भी मजाक में कहा, ‘आलिया को समझ नहीं आ रहा कि इस पर कैसे रिएक्ट करना है.’ आपको बता दें, ऋषि कपूर और ट्विंकल की मां डिंपल कपाड़िया ने 1973 में राज कपूर की फिल्म ‘बॉबी’ से एक साथ डेब्यू किया था.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति