Last Updated:October 04, 2025, 16:12 IST
रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ से जुड़ी धनश्री वर्मा ने अर्जुन बिजलानी से क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को लेकर बात की. वे एक्टर के सवालों का जवाब देते वक्त इमोशनल हो गईं. धनश्री वर्मा ने बताया कि वे भले युजवेंद्र चहल से अलग हो गई हैं, लेकिन उन्हें अभी भी उनकी चिंता होती है. क्रिकेटर पर बात करते वक्त धनश्री वर्मा की आंखों में आंसू आ गए थे.
ख़बरें फटाफट
नई दिल्ली: फेमस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. वे अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं. वे शो में अक्सर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने रिश्ते पर बात करती हैं. उन्होंने शो में अपनी शादी को लेकर कंटेस्टेंट अर्जुन बिजलानी से बात की. इस दौरान उनकी आंखों में आंसू आ गए.
रियलिटी शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें अर्जुन बिजलानी कंटेस्टेंट धनश्री वर्मा से पूछते हैं कि उनकी लव मैरिज थी या अरेंज. इस पर धनश्री ने जवाब दिया, ‘लव और अरेंज मैरिज दोनों. शुरुआत अरेंज मैरिज से हुई थी, तो असल में वह बिना डेटिंग के शादी करना चाहते थे. मेरा कोई प्लान भी नहीं था.’ अर्जुन बिजलानी ने कहा, ‘मैं उनसे निजी रूप से मिला था. वह एक अच्छे इंसान लगते हैं और अधिक बोलते नहीं हैं. लेकिन कोई और ऐसा नहीं था जो आपके तलाक या झगड़े को बढ़ावा दे रहा हो, है ना? यह कभी समस्या नहीं थी, है ना?’
पूर्व पति को लेकर जताई चिंता
अर्जुन बिजलानी के सवाल पर धनश्री ने कहा, ‘हम इस बारे में बाद में बात करेंगे.’ फिर अभिनेता ने पूछा, ‘क्या आपको लगता है कि आप दोनों कभी दोस्त बन सकते हैं?’ इस पर धनश्री ने जवाब दिया, ‘मुझे हमेशा चिंता रहेगी, इतना तो मैं कह सकती हूं. मेरी तरफ से यह चिंता कभी खत्म नहीं होगी.’ मतलब अभी भी धनश्री वर्मा अपने पूर्व पति चहल को लेकर चिंतित रहती हैं.
‘गोल्डडिगर’ का मिला टैग
अर्जुन वीडियो में आगे कहते हैं, ‘पता नहीं, क्योंकि मैं इतने लंबे समय से अगर किसी महिला के साथ रहूं, तो मुझे लगता है रिश्तों के लिए थोड़ी और कोशिश हो सकती है. हालांकि, मुझे यकीन है कि सबके अपने-अपने कारण होंगे.’ धनश्री इस बात पर मुस्कुराईं और इमोशनल हो गईं. इसके बाद, अर्जुन बिजलानी ने उनको गले लगा लिया. धनश्री इस बात को दोहरा चुकी हैं कि वे इस रिश्ते को बचाने के लिए काफी कोशिश की थी, लेकिन ऐसा हो न सका. साल 2020 में शादी के बंधन में बंधे धनश्री और युजवेंद्र इस साल मार्च में आधिकारिक रूप से तलाक लेकर अलग हो गए थे. इसके बाद, बहुत से लोगों ने धनश्री की आलोचना की थी और उन्हें ‘गोल्डडिगर’ तक कह दिया था.
About the Author
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
First Published :
October 04, 2025, 16:12 IST











