Last Updated:March 11, 2026, 12:10 IST
Kannauj Attar: इत्र नगरी कन्नौज के व्यापारियों ने अपनी पारंपरिक कला और आधुनिक मांग का बेजोड़ संगम पेश करते हुए महिलाओं के लिए खास ‘टॉमी गर्ल’ इत्र तैयार किया है. मस्क और मेलन जैसे प्राकृतिक तत्वों से बना यह इत्र पूरी तरह अल्कोहल-मुक्त है, जिससे इसकी खुशबू विदेशी ब्रांड्स की तुलना में अधिक समय तक टिकती है. शुद्ध और त्वचा के लिए सुरक्षित इस स्वदेशी इत्र की शुरुआती कीमत मात्र 400 रुपये है, जो स्थानीय बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.
Kannauj Attar: विश्व प्रसिद्ध इत्र नगरी कन्नौज ने एक बार फिर अपनी खुशबू से सबको हैरान कर दिया है. यहां के इत्र व्यापारियों ने पारंपरिक कला और आधुनिक मांग का बेजोड़ संगम पेश करते हुए महिलाओं के लिए एक खास खुशबू ‘टॉमी गर्ल’ तैयार की है. विदेशी ब्रांड्स से प्रेरित यह इत्र पूरी तरह प्राकृतिक और अल्कोहल-मुक्त है, जो न सिर्फ लंबे समय तक टिकता है बल्कि त्वचा के लिए भी सुरक्षित है. मस्क और मेलन (खरबूजे) जैसे प्राकृतिक तत्वों से बने इस देसी इत्र ने अपनी किफायती कीमत और शुद्धता के कारण बाजार में आते ही धूम मचा दी है.
विदेशी ब्रांड से प्रेरित, लेकिन पूरी तरह देसी
इत्र व्यापारियों का कहना है कि टॉमी गर्ल नाम का एक बड़ा विदेशी ब्रांड पहले से बाजार में मौजूद है, लेकिन उसमें अल्कोहल की मात्रा होने के कारण उसकी खुशबू ज्यादा देर तक नहीं टिकती, इसी को ध्यान में रखते हुए कन्नौज के इत्र व्यापारी ने इस खुशबू को पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से तैयार किया है. इसमें कन्नौज के शुद्ध और पारंपरिक इत्रों का प्रयोग किया गया है, जिससे इसकी खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है. यह खुशबू विदेशी ब्रांड से प्रेरित जरूर है, लेकिन इसे पूरी तरह देसी और प्राकृतिक तरीके से बनाया गया है.
मस्क, मैलन और वाटर मैलन से बनी खुशबू
इस खास खुशबू को तैयार करने में कई प्राकृतिक तत्वों का इस्तेमाल किया गया है. इत्र व्यापारी बताते हैं कि इसमें मुख्य रूप से मस्क, मैलन और वाटर मैलन जैसी सुगंधित सामग्री का उपयोग किया गया है. इन प्राकृतिक तत्वों के मिश्रण से एक ऐसी खुशबू तैयार की गई है, जो हल्की, ताजगी भरी और लंबे समय तक टिकने वाली है. यही वजह है कि यह खुशबू खासतौर पर महिलाओं को काफी पसंद आ रही है.
कीमत भी रखी गई किफायती
इस इत्र की कीमत भी आम लोगों को ध्यान में रखते हुए तय की गई है. बाजार में इसकी शुरुआती कीमत करीब 400 रुपये प्रति 10 ग्राम रखी गई है. वहीं इसकी गुणवत्ता और सुगंध के अनुसार कीमत में थोड़ा बहुत अंतर भी हो सकता है. इत्र व्यापारी बताते हैं कि उनका उद्देश्य लोगों को शुद्ध और प्राकृतिक खुशबू उपलब्ध कराना है.
क्या बोले इत्र व्यापारी
इत्र व्यापारी निशीष तिवारी बताते है कि यह खुशबू पूरी तरह तेल बेस पर तैयार की गई है और इसमें किसी तरह के केमिकल या अल्कोहल का प्रयोग नहीं किया गया है. यही वजह है कि इसकी खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है और त्वचा पर भी इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता. कन्नौज के इत्र व्यापारियों का मानना है कि ऐसे प्राकृतिक उत्पादों से कन्नौज के पारंपरिक इत्र उद्योग को और मजबूती मिलेगी.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Kannauj,Uttar Pradesh
First Published :
March 11, 2026, 12:07 IST










