पैट कमिंस पर एशेज सीरीज से बाहर होने का खतरा, ताजा स्कैन रिपोर्ट में खुलासा
Last Updated:October 08, 2025, 10:21 IST
Pat Cummins ruled out of first ashes test: पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण एशेज सीरीज से बाहर हो सकते हैं. वह पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. कमिंस अगर पूरी एशेज सीरीज से बाहर होते हैं तो, ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका लग सकता है. उनकी गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ को टीम की कमान सौंपी जा सकती है.
पैट कमिंस एशेज के पहले टेस्ट मैच से हुए बाहर.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की एशेज सीरीज बरकरार रखने की उम्मीदों को गहरा झटका लगा है. क्योंकि कप्तान पैट कमिंस का इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पांचों टेस्ट मैच में खेलना मुश्किल है. सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा स्कैन के नतीजों से पता चला है कि कमिंस की पीठ की चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है, जिससे इस बड़ी सीरीज़ में उनका खेलना खतरे में पड़ गया है.
32 वर्षीय ऑलराउंड पैट कमिंस (Pat Cummins) ने पिछले सप्ताह अपनी रिकवरी की प्रगति का आकलन करने के लिए फ़ॉलो-अप स्कैन करवाया था. स्थिति की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने एसएमएच को बताया कि उनकी पीठ के तनाव वाले ‘हॉट स्पॉट’ में सुधार तो हो रहा है, लेकिन अभी तक इतना सुधार नहीं हुआ है कि वह गेंदबाजी फिर से शुरू कर सकें. नतीजतन कमिंस 21 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले एशेज के पहले मैच से पहले ही बाहर हो चुके हैं और संभवतः सभी पांच मैच भी मिस कर सकते हैं.
7 रिकॉर्ड… रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में कर सकते हैं अपने नाम, बन जाएंगे सिक्सर किंग, अफरीदी छूट जाएंगे पीछे
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. पैट कमिंस (Pat Cummins) ने पहले एशेज के समय पर वापसी की अपनी संभावनाओं को लेकर आशावादी रुख अपनाया था. इस सीरीज को क्रिकेट की सबसे बड़ी सीरीज में से एक बताया था और कहा था कि वह फिट रहने के लिए सोचे-समझे जोखिम उठाने को तैयार हैं. हालांकि, ताजा मेडिकल अपडेट ने इस समर में उनके मैदान पर उतरने की संभावनाओं को काफी कम कर दिया है.
कमिंस की गैरमौजूदगी में स्मिथ कर सकते हैं कप्तानी
पैट कमिंस के खेलने की संभावना कम होने के कारण उनकी अनुपस्थिति में स्टीव स्मिथ के ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने की उम्मीद है. स्मिथ ने आखिरी बार 2023-24 सीजन के कुछ हिस्सों में टीम की कप्तानी की थी.इस झटके का मतलब यह भी है कि स्कॉट बोलैंड अब पर्थ टेस्ट के लिए जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क के साथ तीसरे तेज़ गेंदबाज़ के रूप में मैदान पर उतर सकते हैं.बोलैंड हाल के समर में एक विश्वसनीय बैकअप गेंदबाज बन गए हैं और कमिंस की अनुपस्थिति से खाली हुई जगह को भरने के लिए उन पर भरोसा किया जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया ने 2018 से एशेज सीरीज पर कब्जा जमा रखा हैAdd Poll
कमिंस की चोट ऑस्ट्रेलिया के लिए उस समय आई है, जिसने 2018 से एशेज पर कब्ज़ा जमा रखा है. और अब उसका सामना बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड की उभरती हुई टीम से होगा. इंग्लैंड ने 2011 के बाद से ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है, लेकिन इस खबर से उनका हौसला बढ़ेगा कि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और तेज गेंदबाज का सामना नहीं करना पड़ेगा.
About the Author
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 08, 2025, 10:21 IST










