‘पंचायत’ के विकास बाबू ने फ्रांस में गाड़े झंडे, चंदन रॉय की फिल्म ‘आरजे बस्तर’ की तारीफ

Last Updated:May 23, 2026, 01:43 IST

79वें इंटरनेशनल कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय फिल्म ‘आरजे बस्तर’ को जबरदस्त सराहना मिली है. मनीष मणिकपुरी द्वारा निर्देशित और पवन कुमार सिंह द्वारा निर्मित यह फिल्म छत्तीसगढ़ की एक आदिवासी लड़की के संघर्ष की कहानी है, जो तमाम मुश्किलों के बाद भी रेडियो जॉकी बनने का सपना पूरा करती है. फिल्म में ‘पंचायत’ फेम चंदन रॉय और चित्राशी रावत अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि गानों को शान और कृष्णा बेउरा ने आवाज दी है. ग्रामीण भारत की हकीकत और मजबूत सामाजिक संदेश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाने के लिए दर्शकों ने इस फिल्म को खूब सराहा है.

ख़बरें फटाफट

‘आरजे बस्तर’ युवाओं के बीच पॉपुलर.

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बस्तर से निकलकर फ्रांस के कान्स शहर तक का सफर तय करने वाली फिल्म ‘आरजे बस्तर’ ने इतिहास रच दिया है. प्रतिष्ठित 79वें इंटरनेशनल कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस भारतीय फिल्म को दर्शकों की तरफ से बेहद शानदार और दिल छू लेने वाला रिस्पॉन्स मिला है. फेस्टिवल में जब फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, तो वहाँ मौजूद दुनिया भर के सिनेमा प्रेमियों और क्रिटिक्स ने इसकी सादगी, इमोशनल कहानी और इसके गहरे संदेश की तारीफ में खूब तालियां बजाईं. पीकेएस प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माता पवन कुमार सिंह और निर्देशक मनीष मणिकपुरी द्वारा बनाई गई यह फिल्म छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और आदिवासी अंचल की जमीनी हकीकत को बहुत ही खूबसूरती और संवेदनशीलता के साथ बड़े पर्दे पर पेश करती है.

इस फिल्म की कहानी एक ऐसी आदिवासी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो संसाधनों की भारी कमी और समाज की तमाम मुश्किलों के बावजूद एक रेडियो जॉकी (RJ) बनने का बड़ा सपना देखती है. बस्तर जैसे सुदूर इलाके की चुनौतियों और एक लड़की के अदम्य साहस को देखकर कान्स में मौजूद विदेशी दर्शक भी भावुक हो उठे. अंतरराष्ट्रीय मंच पर ग्रामीण भारत के संघर्ष को इस तरह दिखाना वाकई गर्व की बात है. इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं ‘पंचायत’ वेब सीरीज से घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता चंदन रॉय, जिन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है. उनके साथ चित्राशी रावत, नेहा साहू, हर्ष राजपूत और संजय महानंद जैसे कई मंझे हुए कलाकारों ने भी फिल्म में अपनी अदाकारी का दम दिखाया है.

युवाओं की बुलंद आवाज ‘आरजे बस्तर’
फिल्म को और ज्यादा खास बनाते हैं इसके गाने, जिन्हें शान, कृष्णा बेउरा और अनुराग शर्मा जैसे देश के दिग्गज सिंगर्स ने अपनी जादुई आवाज से सजाया है. फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाने में क्रिएटिव प्रोड्यूसर पूनम सिंह और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर स्वाति मानिकपुरी का भी बड़ा हाथ रहा है. ‘आरजे बस्तर’ को आज देश के गांवों और आदिवासी युवाओं की बुलंद आवाज माना जा रहा है, जो यह सिखाती है कि सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए किसी बड़े शहर का होना जरूरी नहीं है. कान्स फिल्म फेस्टिवल में मिली इस बड़ी कामयाबी के बाद अब भारत और दुनिया भर के सिनेमा प्रेमियों के बीच इस फिल्म को लेकर उत्सुकता और क्रेज कई गुना ज्यादा बढ़ गया है.

About the Author

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति