ड्राई फ्रूट्स, स्पेशल फ्लेवर और लोकल टच, जानिए सहारनपुर की 24 घंटे खुली रहने वाली चाय टपरी के बारे में

Last Updated:January 02, 2026, 12:53 IST

Saharanpur Tea: सहारनपुर की चाय अपनी खास किस्मों और स्वाद के लिए जानी जाती है. यहां की ड्राई फ्रूट्स वाली चाय, मुंबई चाय कैफे की कटिंग चाय, उपसरपंच की कुल्हड़ वाली चाय और घंटाघर का लूजर चाय स्पॉट लोगों की पहली पसंद हैं. सर्दियों में इन चाय की दुकानों पर खास रौनक देखने को मिलती है. सहारनपुर में चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने और सुकून देने का जरिया है.

सहारनपुर की ड्राई फ्रूट्स वाली चाय काफी मशहूर है, खासकर सदर बाजार की ‘मूंछ वाले’ की दुकान. यह दुकान अपनी खास चाय के लिए जानी जाती है, जिसमें काजू, बादाम और किशमिश जैसी सामग्री होती है, जो इसे स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर बनाती है. यह चाय सर्दियों में अधिक पसंद की जाती है और स्थानीय लोगों व पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है. एक कप की कीमत लगभग ₹30 है.

सहारनपुर में ‘मुंबई वाली चाय’ का मतलब मुंबई चाय कैफे (Mumbai Chai Cafe) से है. यह कैफे अपनी स्ट्रीट-स्टाइल कटिंग चाय और वड़ा पाव के लिए जाना जाता है. दिल्ली रोड, चुनहेटी फाटक के पास स्थित यह कैफे गुलाब चाय, रबड़ी चाय और पेपरमिंट चाय जैसे कई फ्लेवर पेश करता है. मानसून और सर्दियों के मौसम में पकौड़ों के साथ चाय का आनंद लेना यहां खास लोकप्रिय है.

चाय के शौकीन लोगों के लिए उपसरपंच चाय भंडार एक खास जगह है. यह चाय सिर्फ पीने की चीज नहीं, बल्कि दोस्तों और परिवार के साथ-साथ पूरे सहारनपुर को एक साथ जोड़ती है. यहां बैठकर चाय पीना सुकून लेने की जगह है. उपसरपंच अब रसूलपुर बेहट रोड में भी खुल चुका है. सुबह, शाम, ऑफिस के समय कहीं भी चाय का आनंद लिया जा सकता है. यहां लगभग 10 फ्लेवर की चाय उपलब्ध हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सहारनपुर में चाय का आनंद लेने वालों के लिए कुछ जगहें 24 घंटे खुली रहती हैं. यहां आप किसी भी वक्त पहुंचकर चाय की चुस्की का आनंद ले सकते हो. चाय की टपरी पर आपको एक-दो नहीं पांच से अधिक फ्लेवर में चाय मिल जाएगी. चाय की टपरी में ₹20 में लाजवाब चाय उपलब्ध है, जहां रात के समय भी लोग चुस्की लेने आते हैं.

चाय के शौकीन को जब चाय की चुस्की लेने का मन होता है तो लोग सहारनपुर का दिल कहे जाने वाले घंटा घर पर पहुंचते हैं. यहां घंटा घर के पास हनुमान मंदिर में स्थित ‘लूजर चाय स्पॉट’ भी चाय प्रेमियों के लिए मशहूर है. यहां नॉर्मल चाय, स्पेशल चाय, मसाला चाय और सन्नी मैगी बन बटर मिलते हैं. दुकान पर अक्सर भीड़ रहती है और लोग सन्नी तोमर की स्पेशल चाय के दीवाने हैं. सहारनपुर में चाय सिर्फ पेय नहीं, यह शहर की संस्कृति और स्थानीय जीवन का अहम हिस्सा है.

First Published :

January 02, 2026, 12:46 IST

homeuttar-pradesh

ड्राई फ्रूट्स और…, जानिए सहारनपुर की 24 घंटे खुली चाय टपरी के बारे में

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति