Last Updated:May 07, 2026, 19:45 IST
Sitapur News: यूपी के सीतापुर में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक चोर ने सामान चोरी की, लेकिन ब्याज सहित उसके पैसे वापस करने की बात भी कह दी. लेकिन चोरी का सामान ना आने के बाद युवक वापस उसे रखने आया, लेकिन इस बार ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. आइए आपको पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताते हैं.
चोरी करते हुए शख्स (सांकेतिक तस्वीर)
सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में चोरी की एक अजब वारदात सामने आई है, जिसमें एक चोर दुकान में रखे रोटरी वेटर चोरी कर ले गया. वारदात से पहले चोर ने दुकानदार के नाम एक पत्र लिया और तीन साल में ब्याज सहित रुपया देने की बात लिखी. चोर ने अपने इन हालातों का दोषी अपने दोस्तों को होना बताया. चोरी का रोटरी वेटर काम का न निकलने पर चोर अपने साथी के साथ दुकानदार के यहां वापस रखने पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने चोर को उसके साथी के साथ पकड़ लिया. इतना ही नहीं, चोरी हुए रोटरी वेटर के साथ ट्रैक्टर को भी बरामद किया.
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों चोरों को हिरासत में ले लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह पूरा मामला महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र का है. बताते चलें कि आरोपी युवक सुयश पटेल अपने एक साथी के साथ दुकान से रोटा वेटर (जुताई के काम आने वाला यंत्र) समझकर रोटरी वेटर (मिट्टी बराबर करने वाला यंत्र) उठा ले गया था. चोरी के बाद उसने एक लेटर भी छोड़ा, जिसमें खुद को मजबूर बताते हुए माफी मांगी गई थी.
ब्याज सहित पैसे वापस करने की कही बात
पत्र में चोर ने लिखा कि आर्थिक तंगी और दोस्तों की वजह से परेशानी में आने के चलते मशीन ले जानी पड़ रही है. मशीन की कीमत करीब 90 हजार रुपए है. 10 प्रतिशत ब्याज के हिसाब से 27 हजार ब्याज बनेगा. ब्याज के हिसाब से एक लाख 17 हजार रुपए बनते हैं, जो समयांतराल पर ईमानदारी से दे दूंगा, लेकिन तीन साल के भीतर पूरी रकम लौटा दी जाएगी.
ग्रामीणों की मदद से चोर को पकड़ा
इधर जब आरोपी मशीन को इस्तेमाल नहीं कर पाया और उसे बेकार समझा, तो देर रात ट्रैक्टर पर लादकर वापस दुकान पर रखने पहुंच गया. इसी दौरान दुकानदार को भनक लग गई और उसने ग्रामीणों की मदद से आरोपी युवक और उसके साथी को पकड़ लिया. दोनों के कब्जे से मशीन और ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, आरोपी लबरहा गांव के रहने वाले हैं. मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Sitapur,Uttar Pradesh










