चहल ने ठोकी वैभव सूर्यवंशी को तेज सेंचुरी, 29 बॉल पर मचाया कोहराम!
Last Updated:June 15, 2026, 20:44 IST
भारत के स्टार गेंदबाज रहे युजवेंद्र चहल को लेकर खबर चर्चा में है कि उन्होंने 29 बॉल पर शतक जमा दिया. ये हुआ तो है लेकिन किसी मैच के दौरान नहीं बल्कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के एक चैलेंज के दौरान. चलिए जानते हैं आखिर ये मामला क्या है.
युजवेंद्र चहल ने क्या सच में 29 बॉल पर ठोकी सेंचुरी, जानें इसकी सच्चाई
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल ने वैभव सूर्यवंशी से भी तेज शतक जमा दिया. उन्होंने एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 29 गेंद में 100 रन बनाए लेकिन इसमें एक ट्विस्ट भी है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के यूट्यूब चैनल पर इस लेग स्पिनर ने ‘स्कोर 100’ चैलेंज लिया. 29 गेंद में इसे पूरा किया और एबी डिविलियर्स का मौजूदा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. कमाल की बात यह कि चहल इस उपलब्धि हासिल करते हुए दो बार आउट हुए. वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 बॉल पर 100 रन बनाया था.
चैलेंज के फॉर्मेट के मुताबिक आउट होने के बाद भी बल्लेबाजी जारी रहती है. इसका मतलब है कि 29 गेंद में 100 रन तीन अलग-अलग कोशिश में बने न कि एक ही बार में. पीटरसन की चुनौती में 50 गेंद का सामना करना होता है, जिसमें हर गेंद की स्पीड 1 मील प्रति घंटे बढ़ती जाती है. यह दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों की परीक्षा लेने के लिए बनाई गई है. डिविलियर्स ने पहले इस चुनौती में रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अब चहल ने तोड़ दिया है.
युजवेंद्र चहल का अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रिकॉर्ड
चहल ने भारत की तरफ से 73 वनडे और 80 टी20 मैच खेले हैं. उन्होंने नंबर 11 पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 83 रन बनाए हैं. 77 रन वनडे में और 6 टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान. उनका करियर लगभग एक दशक लंबा है. उनका सबसे अच्छा बल्लेबाजी प्रदर्शन 2024-25 रणजी ट्रॉफी में आया. उन्होंने हरियाणा की ओर से उत्तर प्रदेश के खिलाफ 152 गेंद में 48 रन बनाए थे.
उनके गेंदबाजी रिकॉर्ड की बात करें तो वनडे में 121 विकेट चटकाए हैं और टी20 में 96 विकेट उनके नाम हैं. बेंगलुरु में उनका 25 रन देकर 6 टी20 में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. यह टी20 इंटरनेशनल इतिहास में किसी भी गेंदबाज का तीसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन है. वनडे की बात करें तो एमसीजी में 42 रन देकर 6 लेकर वह ऑस्ट्रेलिया में ऐसा करने वाले पहले स्पिनर बने थे.
About the Author
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi











