Last Updated:January 02, 2026, 11:17 IST
Kitchen Garden Tips : सर्दियों में पड़ने वाला घना कोहरा गार्डन के पौधों और फूलों को नुकसान पहुंचाता है. लेकिन कुछ आसान और देसी उपाय अपनाकर पौधों को ठंड व नमी से सुरक्षित रखा जा सकता है. ये 5 अचूक टिप्स न सिर्फ कोहरे का असर कम करेंगे, बल्कि ठंड के मौसम में गार्डन को हरा-भरा और फूलों से भरपूर बनाए रखेंगे.
कृषि विज्ञान केंद्र सुलतानपुर में कार्यरत कृषि वैज्ञानिक डॉ. सी. के. त्रिपाठी के अनुसार सर्दी के मौसम में पड़ने वाला कोहरा पौधों को नुकसान पहुंचाता है. ऐसे में पौधों की जड़ों में जैविक घोल का प्रयोग लाभकारी रहता है. गोबर का रस या गोमूत्र का छिड़काव कोहरे के दुष्प्रभाव को कम करता है, जबकि छाछ और पानी का मिश्रण भी पौधों को सुरक्षित रखने में कारगर साबित होता है.
जब भी आपको लगे की कोहरा पड़ने वाला है. तब कोहरा पड़ने के पहले आपको अपने गार्डन की हल्की सिंचाई कर देना है. इससे भी कोहरे का असर गार्डन के पौधों और पत्तियों पर नहीं पड़ेगा. हालांकि, इससे पहले जल निकासी का उचित प्रबंध जरूर कर लें क्योंकि अधिक सिंचाई करने से पौधे सूख सकते हैं.
मल्चिंग पेपर पॉलिथीन का बना होता है और यदि वैज्ञानिक व आधुनिक तरीके से कोहरे के प्रभाव को गार्डन के पौधों पर कम करना हो, तो इसका उपयोग किया जा सकता है. मल्चिंग पेपर को पौधों और फूलों के ऊपर बिछाने या ढकने से कोहरा सीधे पत्तियों और पौधों पर नहीं बैठता, जिससे नमी का दुष्प्रभाव कम होता है और गार्डन सुरक्षित व संरक्षित बना रहता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
आमतौर पर भूसे का उपयोग पशुओं के चारे के रूप में किया जाता है, लेकिन इसे कोहरे के प्रभाव को कम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. पौधों की जड़ों के पास भूसा बिछाने से नमी और ठंड का असर सीधे जड़ों तक नहीं पहुंचता. भूसे के साथ-साथ सूखी पत्तियां रखने से यह प्रभाव और बेहतर हो जाता है तथा पौधों को ठंड व कोहरे से अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है.
चूल्हे की राख का प्रयोग कोहरे के असर को कम करने के लिए एक पारंपरिक और देसी उपाय माना जाता है. गार्डन को सुरक्षित रखने के लिए शाम के समय चूल्हे से निकलने वाली राख को हल्की मात्रा में पौधों पर छिड़कने से पत्तियों और पौधों पर कोहरे का नकारात्मक प्रभाव कम होता है और ठंड से होने वाला नुकसान भी घटता है.
First Published :
January 02, 2026, 11:17 IST
कोहरा कर रहा है पौधों को बर्बाद? अपनाएं ये 5 देसी अचूक उपाय, ठंड में आएगी…










