Last Updated:September 13, 2026, 08:15 IST
बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला लगातार अपनी पर्सनल लाइफ के चलते खबरों में बनी हुई हैं. पिछले साल आकांक्षा ने बिग बॉस 19 पर फैमिली वीक में शिरकत की थी जिस दौरान वो पति गौरव खन्ना के साथ काफी लवी डबी नजर आई थीं. कपल के रोमांटिक मोमेंट सोशल मीडिया पर कपल गोल्स बनकर वायरल हुए थे.
नई दिल्ली. पिछले साल बिग बॉस 19 में कपल गोल्स देने के बाद इस साल आकांक्षा चमोला ने ‘लॉक अप 2’ पर अपने तलाक का ऐलान कर हर किसी को हैरान कर दिया. एक्ट्रेस ने रियलिटी शो पर खुलासा किया कि वो पति गौरव खन्ना से अलग हो चुकी हैं और दोनों तलाक ले रहे हैं. गौरव खन्ना से तलाक के ऐलान के बाद से आकांक्षा चमोला सोशल मीडिया ट्रोल्स के निशाने पर बनी हुई हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम akankshagkhanna)
अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि आकांक्षा चमोला ने पति गौरव खन्ना से 10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम एलिमनी की मांग की है. मैशेबल इंडिया के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने एलिमनी की खबरों पर रिएक्ट करते हुए इसका सच बताया. इसके साथ ही उन्होंने अपनी जिंदगी के कई पहलुओं पर खुलकर बात की. (फोटो साभार इंस्टाग्राम akankshagkhanna)
पति गौरव खन्ना से 10 करोड़ की एलिमनी लेने की खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए आकांक्षा ने कहा कि उन्हें इतने पैसे मिलते तो वो देश छोड़कर चली जातीं. आकांक्षा कहती हैं, ‘अगर इतने पैसे मांगे होते और मिल गए होते तो मैं यहां बैठी होती? अगर मेरे पास इतने पैसे होते तो मैं कब का देश छोड़कर चली गई होती. अगर मैंने इतने पैसे मांगे होते तो मिले होते ना. मैंने इतने पैसे मांगे नहीं तो मिले नहीं.’ (फोटो साभार इंस्टाग्राम akankshagkhanna)
Add News18 as
Preferred Source on Google
तलाक के ऐलान के बाद से सोशल मीडिया पर आकांक्षा को काफी ट्रोल किया जा रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए यहां तक कहा कि उन्होंने 10 साल बड़े गौरव खन्ना से सिर्फ पैसों के लिए शादी की थी. अपनी शादी के वक्त आकांक्षा 24 साल की थीं और उन्होंने 10 साल बड़े गौरव के पैसों के लिए शादी की थी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम akankshagkhanna)
इसपर तंज कसते हुए एक्ट्रेस कहती हैं कि पुरुषों को 30, 40 और 50 साल की उम्र में ‘शुगर डैडी’ कहा जाता है. ट्रोल्स को आड़े हाथों लेते हुए आकांक्षा चमोला ने कहा कि 10 साल बड़ा आदमी शुगर डैडी नहीं हो सकता है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम akankshagkhanna)
आकांक्षा चमोला को ट्रोल करते हुए लोगों ने उन्हें फेक तक कहा. सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का कहना है कि अगर कपल अलग हो गया था तो पिछले साल ‘बिग बॉस’ पर दोनों ने दिखावा क्यों किया. इसपर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्होंने उस वक्त जो किया था वो अपने पति के साथ किया था. उस वक्त तक दोनों अलग नहीं हुए थे.(फोटो साभार इंस्टाग्राम akankshagkhanna)
आकांक्षा चमोला का कहना है कि वो बाकी लोगों की तरह फेक नहीं हैं. बिग बॉस एक रियलिटी शो है और इसपर उन्होंने अपना असली चेहरा दिखाया था. बिग बॉस के दौरान वो और गौरव साथ थे. दोनों अलग नहीं हुए थे और इसलिए वो शो पर इतने लवी डबी थे.(फोटो साभार इंस्टाग्राम akankshagkhanna)
तलाक के ऐलान का बावजूद आकांक्षा चमोला ने इंस्टाग्राम पर अपना यूजरनेम चेंज नहीं किया है. वो सोशल मीडिया पर आज भी आकांक्षा गौरव खन्ना हैं. इसपर वो कहती हैं कि वो नाम बदलना चाहती हैं लेकिन मेटा उन्हें बदलने नहीं दे रहा है. साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि वो अपने आधार कार्ड पर भी नाम बदलना चाहती हैं लेकिन अभी तक ऑफिशयली उनका तलाक नहीं हुआ जिसकी वजह से वो ऐसा नहीं कर सकती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम akankshagkhanna)
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडियादेखें.First Published :
September 13, 2026, 08:54 IST











