Last Updated:October 03, 2025, 21:49 IST
जुबीन गर्ग का पुराना वीडियो उनके निधन के बाद फिर से वायरल हो रहा है. इसमें वह अरिजीत को गांजा और खुद को शराब बताते हैं. जुबीन मुंबई को खराब बताते हुए दिखाई दे रहे हैं. जुबीना और अरिजीत बहुत अच्छे दोस्त थे.
ख़बरें फटाफट
अरिजीत सिंह और जुबीन गर्ग की दोस्ती काफी अच्छी थी.
मुंबई. दिवंगत जुबीन गर्ग का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह के साथ अपनी दोस्ती के बारे में प्यार से बात कर रहे हैं. इस वायरल ने उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त कर रहे फैंस के दिलों को छू गया है. जुबीन और अरिजीत अलग-अलग म्यूजिक बैकग्राउंड से थे, लेकिन उनके बीच एक प्यारी बॉन्डिंग थी. दोनों एक-दूसरे की रिस्पेक्ट करते हैं. दोनों एक-दूसरे के अपॉजिट थे, लेकिन दोस्ती काफी प्यारी थी.
एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में, जुबीन ने अरिजीत के अलग लाइफस्टाइल को मजाकिया अंदाज में बताया था. जुबीन ने कहा,”वह मेरे भाई की तरह है. वह गांजे में है. मैं ड्रिंक्स में हूं.” उन्होंने इस तुलना पर हंसते हुए आगे कहा,”मैं नेवी में हूं, वह एयर फोर्स में है. वह हमेशा कहता है, ‘दादा, तुम एयर फोर्स में चलो आओ.’ लेकिन नहीं, मुझे धुएं से नफरत है.”
View this post on Instagram
जुबीन गर्ग का यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं. जुबीन के अट्रैक्शन और उनकी ईमानदारी के साथ ह्युमर को मिलाने की क्षमता की एक कड़वी मीठी याद बन गई है. इसी इंटरव्यू में जुबीन ने कहा कि मुंबई उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है. उन्होंने मुंबई को ‘अराजक’ कहा था.
जुबीन गर्ग का सिंगापुर में निधन
बता दें, जुबीन गर्ग का 19 सितंबर, 2025 को, सिंगापुर के लाजरुस आइलैंड में स्कूबा डाइविंग के दौरान निधन हो गया. प्रारंभिक रिपोर्ट्स में उनकी मौत की वजह स्कूबा डाइविंग को बताया गया, लेकिन उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने बाद में क्लियर किया कि स्कूबा डाइविंग के दौरान दौरा पड़ा था. उन्होंने लाइफ जैकेट नहीं पहना था.
गुवाहाटी में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
उन्हें सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाया गया लेकिन 2:30 बजे मृत घोषित कर दिया गया. उनके पार्थिव शरीर को असम वापस लाया गया, जहां उन्हें कामरकुची, गुवाहाटी के पास पूर्ण राज्य सम्मान और 21 तोपों की सलामी के साथ अंतिम संस्कार किया गया. उनके अंतिम संस्कार में लाखों लोगों की भीड़ जमा हुई थी.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Mumbai,Maharashtra
First Published :
October 03, 2025, 21:49 IST










