Last Updated:October 11, 2025, 22:22 IST
WWE Crown Jewel 2025: ऑस्ट्रेलिया में खेले गए WWE मुकाबले में रिंग में roman reigns ने Bronson Reed को मात दी. रेन्स क्रिकेट बैट निकाल लाए और फिर अपने विरोधी पहलवान पर क्रिकेटिंग अंदाज में हमला किया. रीड ने विराट कोहली के स्टाइल में शॉट लगाकर मुकाबला अपने नाम किया.
बल्ले से जमकर धुनाई की.
Roman Reigns vs Bronson Reed आपने और हमने विराट कोहली और रोहित शर्मा को क्रिकेट के मैदान पर बैट से चौके और छक्के लगाते जरूर देखा होगा. क्या कभी WWE यानी वर्ल्ड वाइड इंटरटेनमेंट के रिंग में क्रिकेट बैट से धुलाई देखी है. जी हां, WWE क्राउन ज्वेल 2025 के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. रेसलर रोमन रेन्स ने क्रिकेट के बैट से विरोधी की जमकर धुलाई कर डाली. ऐसे में क्रिकेट फैन्स इसपर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए. कुछ फैन्स ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे विराट बॉलर्स की ठुकाई कर रहे हों. यह मैच रोमन रेन्स और ब्रोंसन रीड के बीच खेला गया.
WWE के रिंग में रेन्स ने एक चौंकाने वाले ट्विस्ट में बल्ला चलाया. उन्होंने प्रतिद्वंद्वी ब्रोंसन रीड को रिंग से बाहर उड़ गया. इस घटना का वीडियो देख सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. एक क्रिकेट फैन ने एक्स पर लिखा, “विराट कोहली Ft रोमन रेन्स.” इस मुकाबले में रेन्स को रीड के हाथों हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलियाई स्ट्रीट फाइट में रेन्स की हार के तुरंत बाद रीड बल्ला निकाल लाए और उन्हें पीटकर रिंग से बाहर कर दिया.
ऑस्ट्रेलिया में यह WWE मुकाबला खेला जा रहा था. जिसमें रेन्स को एक कठिन चुनौती का सामना करना पड़ा. रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने पूरे मैच के दौरान उन पर डबल-टीम किया. एक मौके पर रीड ने भाला चलाने की कोशिश की, लेकिन गलती से वही वार रेन्स पर कर दिया. इसका फायदा उठाकर रीड ने अपना खास दांव ‘सुनामी’ लगाया और रेन्स को पिन कर हरा दिया. यह रीड के करियर की बड़ी जीत मानी जा रही है. मैच से पहले रेन्स का जलवा और ट्राइबल चीफ की छवि देखने लायक थी, लेकिन इस हार के बाद उन्हें गंभीर चोट लगी और वे कई हफ्तों तक WWE से बाहर हो गए हैं.
About the Author
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
First Published :
October 11, 2025, 22:18 IST











