Radish farming : मूली की ये टॉप वैरायटी, 2 महीने में 5 लाख इनकम, लागत 15 हजार…सर्दियों में खेती का धांसू आइडिया

Last Updated:November 09, 2025, 16:06 IST

Radish farming tips : मूली हमारी रसोई का जरूरी हिस्सा बन चुकी है. पूरे साल इसकी डिमांड रहती है, लेकिन सर्दियों वाली मूली और भी गजब होती है. कई लोग इसे कच्चा ही खा जाते हैं. इस वक्त बाजार में इसकी बाढ़ आई हुई है. गोंडा का एक किसान पारंपरिक खेती छोड़कर आधुनिक तरीके से मूली उगाने में जुटा है. लोकल 18 ने उससे बात की.

Muli ki kheti/गोंडा. सर्दियों के साथ बाजार में सब्जियों की वैरायटी बढ़ जाती है. मूली भी हर जगह बिकने लगती है. गोंडा जिले के विकासखंड वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम सभा चांदपुर का एक युवा किसान भी मूली की खेती में जुटा है. लोकल 18 से बातचीत में युवा किसान रामबाबू निषाद बताते हैं कि उन्होंने पारंपरिक खेती छोड़कर आधुनिक तरीके से मूली की खेती शुरू की. शुरुआत में उन्होंने कुछ ही बीघा में मूली लगाई, लेकिन बढ़िया उत्पादन और बाजार में अच्छी कीमत मिलने से अब उन्होंने खेती का रकबा (क्षेत्र) बढ़ा दिया है. रामबाबू निषाद बताते हैं कि उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई की. पढ़ाई छोड़कर वह इस समय मूली की खेती में जुटे हैं.

कहां से आया आइडिया

रामबाबू निषाद बताते हैं कि बगल के एक किसान को देखकर मूली की खेती का आइडिया आया. हमने भी सोचा क्यों न मूली की खेती की जाए क्योंकि इसमें लागत कम लगता है और मुनाफा अधिक है. शुरुआती दौर में केवल एक बीघा में मूली लगाई. उससे अच्छा फायदा हुआ. फिर हमने मूली की खेती का दायरा बढ़ाया और इस समय लगभग एक एकड़ में मूली उगा रहे हैं. रामबाबू मूली की बुवाई छिड़काव विधि से करते हैं. एक बीघे में 1 किलो मूली के बीज की बुवाई होती है. रामबाबू निषाद ने सावंत वैरायटी की मूली लगा रखी है. ये वैरायटी गोंडा के किसानों के लिए काफी मुफीद है और इसकी पैदावार भी काफी अच्छी है.

1 एकड़ में कितनी लागत

रामबाबू निषाद बताते हैं कि एक एकड़ मूली की खेती में 15 से 16 हजार रुपये की लागत आई है. जबकि इनकम 2 महीने में 4 से 5 लाख रुपये हो जाती है. रामबाबू निषाद मूली की सप्लाई वजीरगंज मंडी और नवाबगंज मंडी में करते हैं. वे बताते हैं कि मूली के बीज की बुवाई के बाद लगभग 20 से 25 दिन में मूली तैयार हो जाती है, इसकी खेती 2 महीने की होती है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Location :

Gonda,Uttar Pradesh

First Published :

November 09, 2025, 16:06 IST

homeagriculture

सर्दियों में धांसू खेती…मूली की ये टॉप वैरायटी, 2 महीने में 5 लाख इनकम

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति