Last Updated:March 12, 2026, 14:49 IST
UP Politics: राजधानी लखनऊ पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सबसे बड़ा हमला किया है. उन्होंने बिना नाम लिए असली और नकली संत की बात कहते हुए कहा कि नकली संतों का अंत होता ही है.
ख़बरें फटाफट
अखिलेश यादव का सीएम योगी पर सबसे बड़ा हमला
लखनऊ. यौन शोषण के आरोपों में घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में गौ रक्षा धर्मयुद्ध का शंखनाद किया. हालांकि उनके इस आयोजन की जो तस्वीरें सामने आईं, उससे कार्यक्रम फ्लॉप ही दिखा. ऐसा न्यूज़ 18 नहीं कह रहा. यह दावा क्रायक्रम स्थल से आये वीडियो पर कहा गया. लखनऊ के कांशीराम प्रेरणा स्थल पर आयोजित इस आयोजन में कुर्सियां खाली रहीं. इन सब के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने पहुंचे. मुलाकात के बाद उन्होंने नया विवाद छेड़ दिया. अभी तक वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवा वस्त्र पहनने और कान छिदवाने पर घेर रहे थे, लेकिन अब उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से नकली संत भी बता दिया.
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात के बाद,अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, “पूजनीय शंकराचार्य जी से मैं अभी मिलकर आ रहा हूं. उनसे आशीर्वाद और ज्ञान लेने हम लोग यहां पहुंचे हैं. कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से पहले साधु ,संत और शंकराचार्य जी से मिलने से नकली संतों का अंत होता है. बुराई से लड़ने के लिए हम सबके अंदर आज के दौर में सुदर्शन चक्र होना चाहिए. गाय की सेवा के लिए हमारी सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं. गाय की सेवा के लिए जो कुछ हो सकता है हम लोग करेंगे. सिर्फ गाय के दूध से बनने वाले डेरी प्रोडक्ट का प्लांट सबसे पहले हमने कन्नौज में लगाया था. इस प्रदेश में कुछ दिनों से सरकार ही नहीं चल रही है. आए दिन जो घटनाएं देखने को मिल रही हैं, उसे लगता है उत्तर प्रदेश में कोई सरकार नहीं है. हो सकता है दोनों डिप्टी सीएम जब जनता के बीच में जाएं तो जीते ही ना.”
सरकार जिम्मेदारी से भाग रही है
अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, “सुनने में आ रहा है कि अब डीएम की मीटिंग में जिलाध्यक्ष भी बैठेंगे. जिलाधिकारी की नेम प्लेट हटाकर बीजेपी जिलाध्यक्ष की नेम प्लेट लगा देना चाहिए. सरकार जिम्मेदारी से भाग रही है, इसलिए LPG का संकट देश के सामने है. सरकार सबसे ज्यादा भ्रम फैला रही है. समय सीमा पर एलपीजी मिलनी चाहिए. जिस अधिकारी ने आदेश निकाला उस पर कार्रवाई होना चाहिए.बता दें कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मामले में अखिलेश यादव शुरू से ही मुखर हैं,
About the Author
Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
Location :
Lucknow,Uttar Pradesh
First Published :
March 12, 2026, 14:49 IST











