POCSO केस में जमानत के बाद रोहित चंदेल का पहला पोस्ट वायरल-

Last Updated:September 12, 2026, 23:52 IST

एक्टर रोहित चंदेल दो महीने जेल में गुजारने के बाद जमानत पर बाहर आए हैं. उन्हें ‘पॉक्सो’ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था. उन पर नाबालिग लड़की का पीछा करने और मारपीट का आरोप लगा था. उन्हें 11 सितंबर को जमानत मिली थी. उन्होंने रिहाई के बाद सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जो लोगों का ध्यान खींच रही है.

ख़बरें फटाफट

रोहित चंदेल 2 महीने जेल में रहेंगे. (फोटो साभार: Instagram@therohitchandel)

नई दिल्ली: रोहित चंदेल को 16 साल की लड़की का पीछा करने और उसे परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उन पर ‘पॉक्सो’ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. उन्हें दो महीने जेल में रहने के बाद 11 सितंबर को जमानत मिल गई. उन्होंने बाहर आने के बाद एक खास कैप्शन के साथ अपनी पहली तस्वीर पोस्ट की. चंदेल ने समुद्र किनारे खड़े होकर पारंपरिक सफेद धोती और जनेऊ में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की. एक्टर ने पोस्ट का कैप्शन लिखा, ‘यतो धर्मस्ततो जय, जिसका मतलब है- जहां धर्म है, वहां जीत है.’

‘पॉक्सो’ केस में जमानत मिलने के बाद एक्टर को देखा गया था. एक्टर गुलाबी टी-शर्ट और सफेद ट्राउजर पहने हुए दिखे थे. उन्हें अपने वकील और परिवार के सदस्यों से बात करते हुए देखा गया. रोहित के परिवार ने जमानत मिलने के बाद एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, ‘आज हमारा परिवार बहुत राहत और गहरा आभार महसूस कर रहा है, क्योंकि अदालत ने रोहित को जमानत दे दी है.’

View this post on Instagram

रोहित चंदेल का केस और गिरफ्तारी
29 साल के एक्टर को पंत नगर पुलिस ने 10 जुलाई को उनके घर से गिरफ्तार किया था. बाद में उन्हें एक स्पेशल ‘पॉक्सो’ कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया. एफआईआर के अनुसार, आरोपी ने नाबालिग लड़की के मना करने के बावजूद अपने पर्सनल नंबर और दूसरे मोबाइल नंबरों से उसे बार-बार फोन किए. शिकायत में यह भी कहा गया कि 5 जुलाई को एक्टर ने कथित तौर पर लड़की को उसकी हाउसिंग सोसाइटी के पास रोका, उसका पीछा किया, उससे बहस की, उसे गाली दी और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की. इसलिए, ‘पॉक्सो’ एक्ट के साथ-साथ उन पर BNS की धारा 78 और 115(2) के तहत भी मामला दर्ज किया गया.

View this post on Instagram

केस के दस्तावेजों में कमियों से बड़ी मुश्किलें
रोहित चंदेल को जमानत पाने की कोशिश में पहले कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, क्योंकि केस के दस्तावेजों में कुछ कमियां चिंता का विषय बन गई थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पेशे को एक्टर के बजाय ‘बिजनेसमैन’ बताया गया था, जबकि चार्जशीट में उनका धर्म भी कथित तौर पर गलत दर्ज किया गया था. खबरों की मानें, तो एक्टर के मेडिकल रिकॉर्ड में एक और गलती थी. उसमें उन्हें शादीशुदा बताया गया था, जबकि वे अविवाहित हैं.

About the Author

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 12, 2026, 23:52 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति