Last Updated:November 09, 2025, 18:21 IST
Lucknow News: लखनऊ के शहीद पथ से एक बार फिर वायरल हुआ वीडियो, जिसमें तेज रफ्तार कार में युवती खिड़की से बाहर झांकती और अश्लील हरकतें करती नजर आई. पुलिस मामले की जांच में जुटी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे शहीद पथ के स्टंट वीडियो ने लखनऊ की सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. युवाओं के खतरनाक स्टंट और अश्लील हरकतें प्रशासन के लिए चुनौती बन गई हैं.
लखनऊ: तेज रफ्तार और स्टंट बाजी का सनसनीखेज वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के शहीद पथ से सामने आया है, जो काफी शर्मसार कर देने वाला है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रात के अंधेरे में तेज रफ्तार कार में एक युवती खिड़की से बाहर झुकती और अश्लील हरकतें (कपड़े उतारती) करती दिख रही है. वीडियो में दिख रही कार का नंबर गाजियाबाद परिवहन विभाग में पंजीकृत है. बता दें, लड़के द्वारा चलती तेजरफ्तार कार से कपड़े उतारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो कब का है, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो लखनऊ के शहीद पथ का बताया जा रहा है, जहां इस तरह के स्टंट और अवैध हरकतें अब आम होती जा रही हैं. थाना सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो हाल का है या पुराना, लेकिन वायरल फुटेज में शहीद पथ का इलाका साफ दिखाई दे रहा है. कार नंबर के आधार पर ऐसा करने वालों की तलाश की जाएगी.
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी. लखनऊ के शहीद पथ पर इस तरह की हरकतें नई नहीं हैं. आए दिन कोई न कोई रईसजादा या सोशल मीडिया स्टार बनने की कोशिश में सड़क को शूटिंग लोकेशन बना देता है. कुछ महीने पहले गोमतीनगर के जी-20 रोड का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवकों ने थार को दो पहियों पर चलाया और डीजे की धुन पर गाड़ी में ठुमके लगाए. अब ताजा मामले में एक युवती चलती कार की खिड़की से बाहर झुककर अश्लील हरकत करती दिखाई दे रही है.
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें दिखाई दे रही कार का नंबर UP 14, जो गाजियाबाद जिले की है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है. सोशल मीडिया पर लोग प्रशासन से सवाल कर रहे हैं कि शहीद पथ जैसी वीआईपी रोड पर पुलिस गश्त के बावजूद ऐसी हरकतें कैसे हो सकती हैं. लखनऊ की सड़कों पर फिल्मी स्टाइल स्टंट अब रुझान बन गया है. कार की खिड़कियों से झांकते, सीट से बाहर निकलते और चलती गाड़ी में नाचते युवाओं के वीडियो अब ट्रेंड बनने के नाम पर अपराध की हदें पार कर रहे हैं.
About the Author
मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें
Location :
Lucknow,Uttar Pradesh
First Published :
November 09, 2025, 18:21 IST
तेज रफ्तार कार…कपड़े उतारती लड़की, लखनऊ की सड़कें या शूटिंग सेट?











