Last Updated:November 09, 2025, 17:41 IST
Winter Special Laddu: बागपत के भगवान जी स्वीट्स में सर्दियों में तैयार किए जाने वाले लड्डू न केवल स्वाद में लाजवाब हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं. पांच साल में ही इस लड्डू ने लोगों का दिल जीत लिया है और देशभर से लोग इसे ऑर्डर पर मंगवाते हैं. हर सर्दी में इसकी डिमांड इतनी बढ़ जाती है कि लोग सुबह से शाम तक इसे खरीदने पहुंचते हैं.
बागपत: सर्दियों के मौसम में बागपत के भगवान जी स्वीट्स पर खास लड्डू तैयार किए जाते हैं जो स्वाद के साथ हेल्थ बेनिफिट्स भी देते हैं. इन लड्डुओं की डिमांड इतनी है कि देश के कोने-कोने से लोग इसे ऑर्डर पर मंगवाते हैं. वहीं सुबह से लेकर शाम तक दुकान पर लोग तिल के लड्डू खरीदने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं.
पांच वर्षों में इन लड्डुओं ने अपने स्वाद से लोगों को दीवाना बना दिया है और यह महंगी से महंगी मिठाई को भी स्वाद में टक्कर देता है. हम बात कर रहें हैं यहां मिलने वाले तिल के लड्डुओं की जो आज सबका फेवरेट बन चुका है.
तिल को भी देसी घी में भूनकर लड्डू में डाला जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी स्वादिष्ट हो जाता है. इसमें काजू और बादाम का भी अनोखा मिश्रण किया जाता है, जिससे लड्डू का स्वाद और भी खास बनता है.
लड्डुओं की डिमांड और कीमत
तिल के लड्डू हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित देश के अलग-अलग हिस्सों से खरीदे जाते हैं. लोग इसे ऑर्डर पर भी मंगवाते हैं. इसका रेट मात्र 460 रुपए प्रति किलो है और यह लड्डू खास तौर पर सर्दियों के चार महीने में तैयार किया जाता है.
इस लड्डू की डिमांड इतनी बढ़ जाती है कि लोग सर्दियों के मौसम में इसे खरीदने के लिए सुबह से शाम तक दुकान पर आते हैं. स्वाद और हेल्थ बेनिफिट्स के कारण यह लड्डू हर उम्र के लोगों में लोकप्रिय है.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
Location :
Baghpat,Uttar Pradesh
First Published :
November 09, 2025, 17:41 IST
बागपत में छाया इन स्पेशल लड्डुओं का जादू, सर्दियों में देता है राहत











