Last Updated:May 23, 2026, 11:37 IST
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार मामला सिर्फ राजनीति या फिल्मों का नहीं बल्कि एक ऐसे सरप्राइज का जो क्रिकेटर विराट कोहली से जुड़ा है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. इस दौरान ब्लैक सूट और ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आए विजय की कुछ तस्वीरें जैसे ही सामने आईं, सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. नीचे पढ़ें क्या है पूरी खबर.
थलापति विजय को विराट कोहली से मिला गिफ्ट( फोटो साभार-instagram@thalapathysaranoffl )
नई दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही तमिल सुपरस्टार सी. जोसेफ विजय थलापति लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. अब एक बार फिर वह चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी राजनीति या कोई फिल्म नहीं बल्कि एक खास तोहफा है. जब से तमिल सुपरस्टार मुख्यमंत्री बने हैं, उन्हें एक के बाद एक खास तोहफे मिल रहे हैं.
कुछ समय पहले फिल्ममेकर वेंकट प्रभु ने उन्हें एक नंबर प्लेट गिफ्ट की थी, जिसे उनकी जीत से जोड़कर देखा गया था. अब शुक्रवार को एक और खास पल सामने आया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
MRF टीम ने दिया खास गिफ्ट
दरअसल शुक्रवार को MRF कंपनी की टीम ने विजय से मुलाकात की और उन्हें यह स्पेशल गिफ्ट दिया. यह कोई साधारण बैट नहीं था, बल्कि इस पर भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली का सिग्नेचर था. इस मुलाकात की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. इस डेलिगेशन में MRF के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के. एम. मम्मन, वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण मम्मन और मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल मम्मन शामिल थे. बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में तमिलनाडु में कंपनी के बिजनेस और ऑपरेशंस को लेकर भी चर्चा हुई.
मुस्कुराते हुए नजर आए विजय
वायरल तस्वीरों में विजय ब्लैक सूट और व्हाइट ओपन कॉलर शर्ट में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने लुक में ट्रेडिशनल टच जोड़ते हुए एक कंधे पर गोल्ड बॉर्डर वाली धोती भी पहनी हुई है.सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात यह रही कि विजय मुस्कुराते हुए विराट कोहली के सिग्नेचर वाला बैट पकड़े दिखाई दिए. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं और फैंस लगातार इस पल पर रिएक्शन दे रहे हैं.
राजनीति में बड़ी जीत के बाद बढ़ी पहचान
सी. जोसेफ विजय ने 10 मई 2026 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. यह शपथ ग्रहण समारोह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ था, जिसने राज्य की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना गया.उनकी पार्टी तमिलगा वेत्त्री कझगम (TVK) ने 2026 विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर अपनी मजबूत पकड़ बनाई.
View this post on Instagram
फिल्मों से भी नहीं लिया ब्रेक
राजनीति के साथ-साथ विजय का फिल्मी करियर भी जारी है. वह जल्द ही फिल्म ‘जन नायकन’ में नजर आने वाले हैं. हालांकि यह फिल्म पहले लीक हो चुकी है और अभी इसकी रिलीज और सेंसर बोर्ड की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है.
अब विराट कोहली के सिग्नेचर वाले बैट के साथ विजय की तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस इन तस्वीरों को खास और यादगार पल बता रहे हैं और लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
About the Author
गार्गी द्विवेदीSub Editor
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में











