Bigg Boss Contestants: कोई बाथरूम में हुआ इंटिमेट, किसी ने किया लिपलॉक, BB हाउस में जब कंटेस्टेंट्स हुए बेकाबू

Last Updated:October 03, 2025, 16:08 IST

Bigg Boss Contestants got Intimate: ‘बिग बॉस’ के कई ऐसे सीजन रहे हैं, जिनमें कंटेस्टेंट्स को इंटिमेट होते देखा गया. कडल करते देखा गया. ऐसे कंटेस्टेंट्स में गौहर खान-कुशाल टंडन और अरमान कोहली-तनीषा मुखर्जी के नाम शामिल हैं. इसके अलावा, आकांक्षा पुरी ने तो घरवालों के बीच बवाल मचा दिया था.

ख़बरें फटाफट

जैद हदीद को किस करते हुए आकांक्षा पुरी.

मुंबई. ‘बिग बॉस’ का 19वां सीजन चल रहा है. इस सीजन में कपल रहे आवेज दरबार और नगमा मिराजकर बाहर हो चुके हैं. जब शो में नटालिया थीं तब मृदुल को उनसे फ्लर्ट करते देखा गया. अब नीलम गिरी को अमाल मलिक को फ्लर्ट करते देखा जाता है. अश्नूर और अभिषेक बजाज के बीच भी रोमांटिक एंगल देखने को मिल रहा है. हालांकि, इससे पहले के कई सीजनंस में कंटेस्टेंट्स को बाथरूम या स्विमिंग पूल में किस, कडल और इंटिमेट होते हुए देखा गया है.

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में जद हदीद और आकांक्षा पुरी को तो लिप लॉक किस करते हुए देखा गया. दोनों एक टास्क के दौरान किस कर रहे थे. वहीं, ‘बिग बॉस 11’ में पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा भी इंटिमेट होते दिखे थे. ‘बिग बॉस 8’ में गौतम गुलाटी और डायंड्रा सोरेस का रोमांस तो चर्चा का विषय बन गया था.

ये इंटरैक्शन अक्सर कैमरे में कैद होते हैं, जिससे मीडिया का ध्यान आकर्षित होता है और कभी-कभी दर्शकों के बीच विवाद भी पैदा होता है. ‘बिग बॉस 7’ में गौहर खान-कुशाल टंडन और अरमान कोहली-तनीषा मुखर्जी को किस और कडलिंग करते देखा गया. वहीं, ‘बिग बॉस 9 ‘में कीथ सिक्वेरा और रोशेल राव के बीच भी जबरदस्त रोमांस देखा गया.

गौतम गुलाटी और डायंड्रा सोरेस बाथरूम में हुए इंटिमेट

‘बिग बॉस 8’ में गौतम गुलाटी और डायंड्रा सोरेस ने बाथरूम में इंटिमेट मोमेंट बिताए, जो कैमरे में कैद हुआ. वहीं, ‘बिग बॉस 2’ में राहुल महाजन और पायल रोहतगी पूल में इंटिमेट होते हुए दिखाई दिए. ‘बिग बॉस 14’ में रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ पहुंची थीं. सीजन के आखिरी तक आते आते दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी.

अली गोनी-जैस्मिन भसीन का देखने को मिला रोमांटिक एंगल

‘बिग बॉस 14’ में ही अली गोनी और जैस्मीन भसीन के बीच भी रोमांस देखने को मिला. इस सीजन के दौरान ही दोनों अपनी दोस्ती को रिलेशनशिप में बदला. बिग बॉस हाउस में फीमेल कंटेस्टेंट्स को गले लगाना और गोद में उठाकर दिलासा देना कॉमन है. ‘बिग बॉस 19’ के एपिसोड में देखा गया कि जब नेहल चुडासामा किसी कंटेस्टेंट से लड़ाई के बाद रोती हैं, तो बशीर अली उन्हें गोद में उठाकर ले जाते हैं और चुप करवाते हैं.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

October 03, 2025, 16:08 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति