Bigg Boss Contestant: बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री का मतलब क्या है? कैसे होता है इनका सिलेक्शन, जानें

Last Updated:October 03, 2025, 17:37 IST

Bigg Boss Contestant Wild Card Entry: शहबाज बदेशा ‘बिग बॉस 19’ के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं. अब आवेज दरबार की एक्स गर्लफ्रेंड शुभी जोशी के बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री करने की चर्चा चल रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री का मतलब क्या है?

ख़बरें फटाफट

शहबाज बदेशा ‘बिग बॉस 19’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले कंटस्टेंट हैं.

मुंबई. ‘बिग बॉस 19’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आवेज दरबार की एक्स गर्लफ्रेंड शुभी जोशी की एंट्री की बात चल रही है. आवेज के कैरेक्टर को लेकर अमाल मलिक और बशीर अली ने कई आरोप लगाए थे. अगर शुभी आती हैं, तो इस सीजन की दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी. इससे पहले, शहबाज बदेशा ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी. वह इस सीजन के पहले कंटेस्टेंट हैं. पिछले बिग बॉस के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान ने शहबाज की तारीफ की थी. यह तारीफ, ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए की.

सलमान खान ने शहबाज को कहा था कि एक महीने में जितने घरवाले नहीं दिखे, उतना वो एक हफ्ते में ही दिखे. शहबाज ने शो शुरू होने के तीन हफ्ते बाद बतौर कंटेस्टेंट एंट्री की थी. यह पहला सीजन नहीं है, जिसमें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो रही है. पहले सीजन से ही शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होती आ रही है.

बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड का मतलब क्या होता है?

बिग बॉस में “वाइल्ड कार्ड” एंट्री का मतलब होता है एक ऐसा कंटेस्टेंट जो शो में तब एंट्री करता है जब बाकी कंटेस्टेंट्स पहले से ही घर में कुछ समय बिता चुके होते हैं. ये कंटेस्टेंट कॉमन ऑडिशन प्रोसेस से नहीं गुजरते हैं. इन्हें मेकर्स चुनते हैं जिससे की शो में नए डायनेमिक्स, ड्रामा और एंटरटेनेमेंट का तड़का लगाया जा सके. ये एंट्री अक्सर घर में बने गुटबाजी और कंपीटिशन को को प्रभावित करता है.

वाइल्ड कार्ड एंट्री कर विनर बने थे एल्विश यादव

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी. उन्होंने विनर बनकर इस भ्रम को भी तोड़ा कि कोई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट भी शो का विनर हो सकता है. एल्विश की अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी से अच्छी बॉन्डिंग बनी. स्टार्टिंग में सबको लग रहा था कि अभिषेक और मनीषा रानी में से कोई एक विनर बनेगा, लेकिन एल्विश ने अपने फैंस और ऑडियंस को प्रभावित किया और वह शो के विनर बने

वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आई थीं कविता कौशिक-अली गोनी

इतना नहीं, ‘बिग बॉस 14’ में जब जैस्मिन भसीन को सपोर्ट करने के लिए अली गोनी की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई. वह भी सीजन के टॉप 5 कंटेस्टेंट बने थे. उनके आने से गेम काफी बदलाव देखने को मिले. इसी सीजन में कविता कौशिक ने भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की. उन्होंने शो में अभिनव शुक्ला को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किए थे. उनके खुलासे ने शो इंटरेस्टिंग और ग्रिपिंग बना दिया था.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

October 03, 2025, 17:37 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति