किसान भाई खाद का खर्च कम करना हैं? तो अपनाएं ये फसल चक्र, दलहन और तिलहन से मिलेगा फायदा

होमताजा खबरकृषि

किसान भाई खाद का खर्च कम करना हैं? तो अपनाएं ये फसल चक्र, खेत को मिलेगा फायदा

Last Updated:October 19, 2026, 11:23 IST

Agriculture News: खेती में बार-बार बढ़ती लागत और मिट्टी की घटती ताकत किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है. ऐसे में खेत में हर साल एक ही फसल उगाने के बजाय फसल चक्र अपनाना फायदेमंद हो सकता है. दलहन, तिलहन और हरी सब्जियों को खेती में शामिल करने से मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में मदद मिलती है. सहारनपुर के कृषि विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र तोमर ने बताया कि दलहनी फसलों की जड़ों में मौजूद राइजोबियम बैक्टीरिया नाइट्रोजन स्थिरीकरण में मदद करते हैं. जानिए, किसान किस तरह फसल चक्र अपनाकर मिट्टी की ताकत बनाए रख सकते हैं और खेती की लागत कम कर सकते हैं.

सहारनपुर: विभिन्न फसलों की खेती करने वाले किसान अक्सर फसल लगाने के बाद अपने खेत की मिट्टी का परीक्षण कराते हैं. वहीं, कुछ किसान व्यस्तता के कारण मिट्टी की जांच नहीं करा पाते. इससे उन्हें मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी का पता नहीं चल पाता, जिसका असर फसल और उसकी लागत पर पड़ सकता है. लेकिन किसान कुछ आसान तरीकों को अपनाकर अपने खेत की मिट्टी की ताकत बनाए रख सकते हैं. इसके लिए फसल चक्र अपनाना और दलहन, तिलहन जैसी फसलों को खेती में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.

सबसे पहले बात करते हैं फसल चक्र की. कई किसान हर साल अपने खेत में एक ही फसल उगाते हैं. इसके बजाय अगर किसान मौसम के हिसाब से अलग-अलग फसलें लगाएं, तो मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में मदद मिल सकती है. इसके साथ ही खेत में हरी सब्जियों, दलहन और तिलहन फसलों को भी शामिल करना चाहिए. इससे मिट्टी की ताकत बढ़ाने, फसलों की लागत कम करने और किसानों का मुनाफा बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

इस तरीके से किसान बढ़ा सकते हैं मिट्टी की ताकत

कृषि एक्सपर्ट डॉ. रविंद्र तोमर ने Local18 से बातचीत में बताया कि मिट्टी में पोषक तत्वों की क्या कमी है, इसका पता मिट्टी की जांच कराने के बाद ही चलता है. लेकिन किसान खेती के काम में इतने व्यस्त रहते हैं कि कई बार उन्हें मिट्टी की जांच कराने का ध्यान ही नहीं रहता. ऐसे में किसान फसल चक्र अपनाकर भी अपने खेत की मिट्टी की ताकत बनाए रख सकते हैं. उन्होंने बताया कि अगर किसान लगातार अपने खेत में एक ही तरह की फसल उगाते हैं, तो इसका मिट्टी पर बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए किसानों को बदल-बदलकर फसलें लगानी चाहिए. जैसे, अगर एक बार गहरी जड़ों वाली फसल लगाई है, तो अगली बार उथली जड़ों वाली फसल लगा सकते हैं. अगर खेत में अनाज की फसल उगा रहे हैं, तो उसके साथ दलहन और तिलहन फसलों को भी शामिल कर सकते हैं. इससे मिट्टी पर अच्छा प्रभाव पड़ता है.

दलहन फसलों से मिट्टी को मिलता है फायदा

डॉ. रविंद्र तोमर के मुताबिक, दलहन फसलों की जड़ों में राइजोबियम बैक्टीरिया पाए जाते हैं. ये वायुमंडल में मौजूद नाइट्रोजन को मिट्टी में स्थिर करने का काम करते हैं. इससे मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में मदद मिलती है. इसलिए किसानों को फसल चक्र अपनाने के साथ-साथ अपने खेतों में दलहन फसलों को भी जरूर शामिल करना चाहिए.

सहफसली खेती से कम हो सकती है लागत

कृषि एक्सपर्ट ने बताया कि किसान सहफसली खेती अपनाकर भी अपने खेत की मिट्टी की ताकत बढ़ा सकते हैं. फसल चक्र के साथ दलहन और दूसरी उपयुक्त फसलों को शामिल करने से मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में मदद मिलती है. आने वाले समय में इसका फायदा फसलों की लागत कम होने के रूप में भी देखने को मिल सकता है.

About the Author

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ेंLocation :

Saharanpur,Uttar Pradesh

First Published :

October 19, 2026, 11:23 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति