वरुण ग्रोवर ने रामानंद सागर की ‘रामायण’ के कलाकारों को लिया आड़े हाथों

Last Updated:November 14, 2026, 05:56 IST

रामानंद सागर की ‘रामायण’ ने कई सितारों की किस्मत चमका दी थी. दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी उन्हीं में शामिल थे. रामानंद सागर की ‘रामायण’ में राम बने अरुण गोविल ने नितेश तिवारी की रामायण में दशरथ का रोल अदा किया है. लेकिन दीपिका और सुनील लहरी ने रणबीर-साई की फिल्म के कुछ सीन्स पर कमेंट करते हुए गलतियां गिनवाई थीं. अब कॉमेडियन वरुण ग्रोवर ने दीपिका और सुनील पर तंज कसते हुए कहा कि वो खुद को अवतार समझते हैं.

वरुण ग्रोवर ने दीपिका और सुनील पर कसा तंज.

नई दिल्ली.  अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी ने रामानंद सागर की रामायण में राम, सीता और लक्ष्मण का रोल अदा किया था. इस सीरियल ने इन तीनों कलाकारों को घर-घर में पहचान दिलाई. अब दशकों बाद जब नितेश तिवारी की रामायण ने इंडियन सिनेमा को ग्लोबल स्टेज दिया है तो इन सितारों ने फिल्म को मिला-जुला रिव्यू देते हुए कई जगहों पर इसकी कमियां गिनाई. सुनील लहरी ने हाल ही में फिल्म का रिव्यू करते हुए इसे खट्टा-मीठा अनुभव बताया था. वहीं दीपिका चिखलिया ने भी फिल्म के कुछ सीन्स पर टिप्पणी की थी.

अब राइटर और कॉमेडियन वरुण ग्रोवर ने इन कलाकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये खुद को अवतार मानने लगे हैं. उन्होंने नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म का बचाव किया है. राइटर ने एक्स पर पोस्ट कर ‘रामायण’ की कमियां गिनाने वाले सितारों पर तंज कसा है.

वरुण ग्रोवर ने रामानंद सागर की ‘रामायण’ के कलाकारों पर कसा तंज

वरुण ग्रोवर का एक्स पोस्ट.

वरुण ग्रोवर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘रामानंद सागर की रामायण के कलाकार नई फिल्म पर ऐसे कमेंट कर रहे हैं जैसे मानों वो खुद ही अवतार हैं’. वरुण ग्रोवर के कमेंट कर कई सोशल मीडिया य़ूजर्स ने रिएक्ट करते हुए मजेदार कमेंट्स किए हैं.

बता दें, नितेश तिवारी की रामाय़ण इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में शामिल थी. इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसे नमित मल्होत्रा और यश ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने माता सीता, रवि दुबे ने लक्ष्मण और यश ने रावण का रोल अदा किया है.

About the Author

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 14, 2026, 05:56 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति