Last Updated:November 14, 2026, 08:41 IST
Ramayana Worldwide Collection: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. 5 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म ने 9 दिनों में अपनी लागत का 50 प्रतिशत बजट वसूल लिया है. देश के साथ ही रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म को दुनियाभर में भी शानदार रिस्पांस मिल रहा है.
नई दिल्ली. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण इस साल की सबसे अवेटेड फिल्मों में शामिल रही है. इस फिल्म का दर्शकों को कई साल से इंतजार था. नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 2 हिस्सों में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज हुआ और दूसरा पार्ट अगले साल या 2028 में दिवाली पर रिलीज होगा.
पहले दिन से रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म को विदेशों में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. लेकिन 9वें दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज हुई. फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं और इसके बावजूद सिनेमाघरों में दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है.
भारत से लेकर विदेशों तक फिल्म ‘रामायण’ की कमाई का सिलसिला जारी है. खास बात यह है कि फिल्म ने दुनियाभर में 1,100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. नौवें दिन भी फिल्म ने करोड़ों रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
9वें दिन रामायण ने 22,993 शोज के जरिए 47.85 करोड़ रुपये की कमाई की. हिंदी भाषा में फिल्म को सबसे सॉलिड रिस्पांस मिला है. हिंदी वर्जन ने नौवें दिन 18,377 शोज के जरिए 36.25 करोड़ रुपये की कमाई की.
वहीं ‘रामायण’ के मलयालम वर्जन ने 1,070 शोज से 3.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. कन्नड़ भाषा में फिल्म ने 850 शोज के जरिए 3 करोड़ रुपये कमाए. तमिल वर्जन से 1,164 शोज के जरिए 2.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इसके अलावा तेलुगु वर्जन ने 1,532 शोज से 2.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
भारत में फिल्म ने 732.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. ‘रामायण’ ने भारत में 612.45 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. 9वें दिन फिल्म ने विदेशों में भी जमकर कमाई की. 9वें दिन फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ का बिजनेस किया.
9वें दिन की कमाई के साथ ‘रामायण’ का ओवरसीज कलेक्शन 378.50 करोड़ रुपये जा पहुंचा है. इसके साथ नितेश तिवारी की रामायण का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1110.70 करोड़ रुपये जा पहुंचा है. फिल्म ने अपनी लागत का आधा बजट वसूल लिया है.
‘रामायण’ ने बुक माई शो पर एक ही दिन में सबसे ज्यादा टिकटों की बिक्री का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ये किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए प्लेटफॉर्म पर अब तक की सबसे बड़ी सिंगल-डे टिकट बिक्री है. फिल्म के एक दिन में 16.60 लाख टिकट बिके. इसके अलावा, फिल्म ने बुक माई शो पर पहले सोमवार को भी सबसे ज्यादा टिकट बेचने का रिकॉर्ड बनाया.
फिल्म ने 4 दिन तक लगातार 10 लाख से ज्यादा टिकट बेचने का रिकार्ड कायम किया. किसी भी आईमैक्स फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग रही. ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के बाद रामायण दूसरी ऐसी फिल्म है जिसने एक ही दिन में 100 करोड़ रुपये की कमाई की.
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडियादेखें.First Published :
November 14, 2026, 08:41 IST









