नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की शुरुआत 13 सितंबर से हो रही है. इस सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम ने 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है. टीम में संजू सैमसन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और नितीश रेड्डी जैसे खिलाड़ियों की वापसी हुई है, लेकिन स्क्वाड में एक ऐसे खिलाड़ी का नाम नहीं है, जिसे लेकर सबको उम्मीद थी कि उसे जगह मिलेगी.
ये कोई और नहीं, टी20 में टीम इंडिया के लिए फिनिशर की भूमिका निभाने वाले रिंकू सिंह हैं. रिंकू सिंह पिछले कुछ समय से लगातार अंदर-बाहर होते रहे हैं. एशियन गेम्स की टीम में होने के बावजूद रिंकू को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका नहीं मिला है, जो एशियन गेम्स की तैयारियों के लिए काफी अहम है. टीम इंडिया का एशियन गेम्स में अभियान इस महीने के अंत में शुरू होगा.
टीम में चार चोटिल खिलाड़ियों को मिली जगह
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया में चार ऐसे खिलाड़ी हैं जो पूरी तरह से फिट नहीं हैं. उनका खेलना इस बात पर निर्भर होगा कि वह कितने फिट हैं. इसमें सबसे बड़ा नाम जसप्रीत बुमराह का है. लिस्ट इस लिस्ट में टीम में ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर के अलावा तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी हैं. ये तीनों खिलाड़ी भी पूरी तरह से फिट नहीं है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें स्क्वाड में जगह मिली है.
क्या है अफगागिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से हो रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि तीसरा और अंतिम मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. ये तीनों ही टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन,इशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.
नोट: बुमराह, रेड्डी, वाशिंगटन और राणा का चयन फिटनेस स्वीकृति पर निर्भर.










