छह पाइप, तीन कुंटल भूसा, पोल्ट्री खाद, 20 दिन में बटन मशरूम के लिए कंपोस्ट तैयार

​बहराइच: जिले में किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच-प्रथम लगातार प्रयासरत है. इसी कड़ी में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजेश चंद्र वर्मा ने बटन मशरूम की खेती करने वाले किसानों के लिए एक विशेष तकनीक पाइप विधि की विस्तृत जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि पारंपरिक तरीकों की तुलना में पाइप विधि से न केवल कंपोस्ट कम समय में बनकर तैयार होती है, बल्कि इसकी गुणवत्ता भी बेहतरीन रहती है. ​डॉ. वर्मा के अनुसार, बटन मशरूम की खेती के लिए मुख्य रूप से तीन तरीकों से कंपोस्ट तैयार की जाती है.

उत्पाद का ​लॉन्ग मेथड जानें

यह पारंपरिक तरीका है, जिसमें प्लेटफॉर्म पर भूसे को भिगोकर खाद बनाने में लगभग 32 दिन का समय लगता है. ​शॉर्ट मेथड यह पूरी तरह से मशीनीकृत विधि है, जिसमें पाश्चराइज्ड चैंबर का उपयोग किया जाता है. यह विधि छोटे और मध्यम किसानों के लिए सबसे उपयुक्त और किफायती है, जिससे मात्र 20 से 22 दिनों में कंपोस्ट खाद तैयार हो जाती है.जिसको बनाने के लिए ​डॉ. वर्मा ने बताया कि यदि किसान 3 क्विंटल या 10 क्विंटल भूसे के आधार पर कंपोस्ट तैयार करना चाहते हैं, तो उन्हें निम्नलिखित अनुपात में सामग्री मिलानी होगी.​सूखा भूसा 3 या 10 क्विंटल ​मुर्गी की खाद भूसे की कुल मात्रा का लगभग 60% , ​यूरिया: 0.5% से 1% ​,पोटाश 0.5% से 1% ,​सिंगल सुपर फॉस्फेट लगभग 1% ,​गेहूं का चोकर 40 से 50 किलोग्राम, ​जिप्सम 25 से 30 किलोग्राम की जरूरत होती है.

तिरपाल पर फैलाकर भिगोएं

सबके पहले भूसे को पक्के फर्श, ईंटों के प्लेटफॉर्म या तिरपाल पर फैलाकर अच्छी तरह पानी से भिगो दें. इसके बाद इसे 24 से 30 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें. 30 घंटे पूरे होने के बाद जिप्सम को छोड़कर बाकी सभी सामग्रियां चिकन मैन्योर, यूरिया, पोटाश, सिंगल सुपर फॉस्फेट और गेहूं का चोकर भूसे में अच्छी तरह मिला दें. ​जमीन पर मिश्रण की 1 फीट ऊंची पहली परत बिछाएं और हवा के आवागमन के लिए उसके ऊपर तीन परफॉरैटेड छिद्रित पीवीसी पाइप रखें. ​इसके ऊपर 1.5 फीट ऊंची दूसरी लेयर बिछाएं और दो छिद्रित पाइप लगाएं. ​अंत में तीसरी लेयर बिछाकर उसके ऊपर एक छिद्रित पाइप रख दें.यह छिद्रित पाइप खाद के अंदर हानिकारक गैसों को बाहर निकालने और ऑक्सीजन का प्रवाह बनाए रखने में मदद करते हैं.

​पॉलिथीन से ढंकना भी जरूरी

पूरी तरह तैयार ढेर को काली पन्नी पॉलिथीन से चारों तरफ से अच्छी तरह से ढंक दें, ताकि अंदर का तापमान सही बना रहे. अब पहली बार 5 से 6 दिनों के बाद पहली बार पन्नी हटाएं, पाइप से गैस बाहर निकलने दें और पूरी खाद की ऊपर-नीचे पलटाई करें. दूसरी पलटाई ​15 दिनों के भीतर ऐसी तीन पलटाई की जाती हैं. ​यदि भूसे में पीलापन नजर आए, तो 3 से 4 दिनों के बाद एक और पलटाई कर देनी चाहिए.

​डॉ. राजेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इस वैज्ञानिक विधि को अपनाने से 20 से 22 दिनों के भीतर उच्च गुणवत्ता वाली बटन मशरूम कंपोस्ट बनकर पूरी तरह तैयार हो जाती है. इसके बाद किसान इसमें आसानी से मशरूम के बीजों की बीजाई कर सकते हैं और समय से पहले फसल प्राप्त कर बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति