‘हम आपके हैं कौन’ का जूता चुराई वाला सीन कैसे बना? सूरज बड़जात्या ने सुनाई दिलचस्प कहानी

Last Updated:November 14, 2026, 15:20 IST

फिल्मों के यादगार सीन हमेशा किसी बड़ी कल्पना से ही नहीं बनते, कई बार असल जिंदगी की छोटी-सी घटना भी पर्दे पर कमाल कर जाती है. सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ भी ऐसे ही कई दिलचस्प पलों से सजी थी. अब सालों बाद निर्देशक ने फिल्म के एक मशहूर सीन से जुड़ा ऐसा किस्सा बताया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

ख़बरें फटाफट

सूरज बड़जात्या ने ‘हम आपके हैं कौन’ को लेकर बात की.

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा में कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिनके सीन सालों बाद भी दर्शकों के जेहन में ताजा रहते हैं. खासकर जब बात सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ की हो तो इसके गाने, शादी की रस्में और सलमान खान-माधुरी दीक्षित की केमिस्ट्री आज भी याद आती है. फिल्म का हर छोटा-बड़ा पल दर्शकों के लिए खास बन गया था. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस फिल्म के कुछ सबसे यादगार सीन बनाने का ख्याल निर्देशक के मन में कहां से आया? हाल ही में सूरज बड़जात्या ने एक बातचीत के दौरान फिल्म से जुड़ा ऐसा ही दिलचस्प किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि इस आइकॉनिक फिल्म के एक खास सीन के पीछे उनकी जिंदगी का एक पुराना अनुभव छिपा है.

दिग्गज निर्देशक सूरज बड़जात्या हाल ही में अपनी पारिवारिक ड्रामा फिल्म ‘प्रेम मोल लिया’ की टीम के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5’ में गए थे. शो के दौरान उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के आइकॉनिक सीन के बारे में बताया. दरअसल, शो में आयुष्मान खुराना निर्देशक से सलमान खान और माधुरी दीक्षित वाले आइकॉनिक ‘जूता चुराई के दौरान बैड टूटने वाले सीन’ के बारे में पूछते हैं? जिस पर सूरज बड़जात्या ने बताया कि यह सीन एक शादी से प्रेरित था.

जूता चुराई वाला सीन कैसे बना?

उन्होंने इस सीन के पीछे की कहानी बताते हुए कहा, ‘जब घटना तब की है, जब मैं 13 साल का था और मुंबई में एक शादी में गया था. शादी के जश्न के दौरान एक लड़की ने उनके कजिन को मारा था, जिसके बाद वे उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे भागे थे. यह पीछा आखिर में दोनों के बेड पर गिरने के साथ खत्म हुआ था.

सूरज बड़जात्या ने गुस्से पर की बात

वहीं, बातचीत में सूरज बड़जात्या ने अपने स्वभाव और गुस्से के बारे में भी बात की. शो के दौरान अर्चना पूरन सिंह ने फिल्ममेकर से उनके गुस्से के बारे में पूछा, तो कास्ट के सदस्यों ने कहा कि वे शायद ही कभी अपना आपा खोते हैं. हालांकि, सूरज बड़जात्या ने मजाक में कहा कि अभिषेक और करीना की शायद कोई और ही कहानी हो क्योंकि उन्होंने उनका गुस्सा देखा है. फिर, आगे अर्चना पूरन सिंह ने पूछा कि क्या उन्होंने कभी किसी से गुस्से में बात की है, तो निर्देशक ने कहा कि आप सलमान खान से जाकर पूछें कि उन्होंने उन्हें कितना डांटा था.

1994 में रिलीज हुई थी फिल्म

बड़जात्या के निर्देशन में बनी ‘हम आपके हैं कौन’ 1994 में रिलीज हुई थी और हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन फैमिली एंटरटेनर फिल्मों में से एक बन गई. फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में थे और यह अपने संगीत, परिवार केंद्रित कहानी और यादगार शादी के सीन्स के लिए जानी गई.

About the Author

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

November 14, 2026, 15:20 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति