Last Updated:October 19, 2026, 17:58 IST
Shiva Sharma Death Case: बहुचर्चित शिवा शर्मा मौत मामले को लेकर पुलिस लगातार श्रद्धा दुबे को खोज रही है. आरोपी के तलाश में 10 टीमें लगी हुई हैं और 50 हजार रुपए इनाम घोषित है. वहीं अब लखनऊ पुलिस श्रद्धा दुबे के आवास रायबरेली पहुंची और पिता और सौतेली मां से आधे घंटे पूछताछ की.
आरोपी श्रद्धा दुबे की तस्वीर.
रायबरेली: शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले को लेकर फरार श्रद्धा दुबे की तेजी से तलाश जारी है. लखनऊ पुलिस रायबरेली पहुंची है. रायबरेली आवास पर पुलिस टीम परिजनों से पूछताछ कर रही है. श्रद्धा दुबे के पिता एसपी दुबे और उनकी सौतेली मां से आधे घंटे से ज्यादा तक पूछताछ की गई. लखनऊ से एसएचओ समेत कई सिपाही रायबरेली पहुंचे हैं.
घर के अंदर बन्द कमरे में घंटों परिजनों से पूछताछ की गई. बताते चलें कि श्रद्धा दुबे ने रायबरेली में ही रहकर शुरुआती शिक्षा ग्रहण की थी. शिवा हत्याकांड के बाद से श्रद्धा दुबे की तलाश के लिए 10 टीमें लगी हुई है. पुलिस श्रद्धा दुबे को अभी तक नहीं खोज पाई है. सूत्रों के अनुसार बीते दिनों श्रद्धा दुबे रायबरेली आई थी. श्रद्धा दुबे, उनकी बहन और 2 अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है. शहर कोतवाली क्षेत्र के राम जी पुरम में श्रद्धा दुबे का आवास है.
50 हजार इनाम घोषित है आरोपी श्रद्धा दुबे पर
शिवा शर्मा की मौत के बाद से श्रद्धा दुबे फरार चल रही है. उनके ऊपर शिवा की मौत का आरोप लगा है. शिवा की मौत चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी. पुलिस लगातार श्रद्धा दुबे को खोज रही है लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर है. पुलिस ने श्रद्धा दुबे पहले 25 हजार इनाम भी घोषित किया था, लेकिन अब बीते गुरुवार यानी 15 अक्टूबर को यह रकम बढ़ाकर 50 हजार कर दी थी.
अब तक पुलिस श्रद्धा दुबे को नहीं पाई पकड़
फरार होने के बाद से श्रद्धा दुबे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. लगातार श्रद्धा की गतिविधियां देखी जा रही है, कभी नेपाल बॉर्डर के पास तो कभी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल तो कभी मीडिया हाउस को इंटरव्यू. मगर इस सबके बीच पुलिस अभी तक आरोपी श्रद्धा को पकड़ नहीं पा रही है. ऐसे में लोग लखनऊ पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं की मीडिया तक श्रद्धा दुबे के पास पहुंच गई, लेकिन पुलिस क्या कर रही है? इसी के चलते 19 अक्टूबर को लखनऊ में पुलिस प्रशासन में भी कई फेरबदल हुए और 4 ACP का तबादला कर दिया गया. वहीं डीएसपी विक्रांत दुबे को हटा दिया गया.
About the Author
Abhijeet ChauhanSub-Editor
Abhijeet Chauhan is a Sub-Editor in the editorial team of News18 Hindi Digital, part of the Network18 Group. He has been associated with News18 for nearly four years, having joined the organization through camp…
और पढ़ेंLocation :
Rae Bareli,Rae Bareli,Uttar Pradesh
First Published :
October 19, 2026, 16:53 IST










