5 हजार लागत, 60 हजार कमाई…गोंडा के राजू मौर्य ने लगाई भिंडी की ऐसी वैरायटी
Last Updated:October 19, 2026, 18:13 IST
Ladyfinger farming tips : किसान भाई सही समय पर भिंडी की बुवाई, सिंचाई और फसल की देखभाल करके अच्छी पैदावार पा सकते हैं. गोंडा के किसान राजू मौर्य यही कर रहे हैं. उनका कहना है कि करीब 5,000 रुपये की लागत से एक बीघा में भिंडी की खेती करके छह महीने में 60 हजार रुपये तक की कमाई हो जाती है. राजू ने मई में फसल लगाई थी. . हर तीसरे दिन खेत से 50 से 60 किलो भिंडी की तुड़ाई हो जाती है. लोकल 18 से किसान राजू मौर्य कहते हैं कि उन्होंने भिंडी की ऐसी वैरायटी लगाई है, जो गोंडा के वातावरण के लिए अनुकूल है.
गोंडा. सब्जियों की खेती किसानों के लिए हमेशा से फायदे का सौदा रही है. गोंडा में भिंडी की खेती बढ़ती जा रही है. सही समय पर बुवाई, सिंचाई और फसल की देखभाल करके किसान अच्छी पैदावार पा सकते हैं. गोंडा के किसान राजू मौर्य भी भिंडी की खेती कर रहे हैं. उनका कहना है कि करीब 5,000 रुपये की लागत से एक बीघा में भिंडी की खेती करके छह महीने में 50 से 60 हजार रुपये तक की कमाई हो जाती है. लोकल 18 से किसान राजू मौर्य बताते हैं कि वे एक बीघा में भिंडी की खेती करते हैं. मई में फसल लगाई थी. बुवाई के 50 से 60 दिन बाद पौधों में फल आने शुरू हो जाते हैं. इसके बाद नियमित रूप से भिंडी की तुड़ाई की जाती है. हर तीसरे दिन खेत से 50 से 60 किलो भिंडी की तुड़ाई हो जाती है. इसके बाद वह भिंडी को गोंडा की मंडी में बेचने के लिए भेजते हैं.
जैविक खाद का इस्तेमाल
राजू मौर्य बताते हैं कि भिंडी की अच्छी पैदावार के लिए खेत की तैयारी और खाद का विशेष ध्यान रखना चाहिए. वह अपने खेत में जैविक खाद का अधिक इस्तेमाल करते हैं और रासायनिक खाद का प्रयोग बहुत कम करते हैं. खेत में सड़ी हुई गोबर की खाद डालने से मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है. भिंडी की खेती के लिए ऐसी जमीन अच्छी रहती है, जहां पानी की निकासी की उचित व्यवस्था हो. फसल की समय-समय पर देखभाल और जरूरत के अनुसार सिंचाई करना भी जरूरी है.
लगाई कौन सी वैरायटी
किसान राजू मौर्य कहते हैं कि वे गोल्डन कंपनी की राधिका किस्म की भिंडी उगा रहे हैं. यह किस्म गोंडा के वातावरण के अनुकूल है और इससे अच्छी पैदावार मिल रही है. फसल में नियमित रूप से फल आने के कारण कई बार तुड़ाई करने का मौका मिलता है. भिंडी की समय-समय पर तुड़ाई करना जरूरी है. इससे पौधों पर नई फलियां आने में मदद मिलती है. हालांकि, फसल की अवधि मौसम, देखभाल और किस्म के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.
राजू मौर्य के मुताबिक, एक बीघा में भिंडी की खेती करने पर करीब 5,000 रुपये की लागत आई है. इससे छह महीने में 50 से 60 हजार रुपये तक की कमाई हो जाती है. हालांकि, वास्तविक मुनाफा बाजार में मिलने वाले भाव, उत्पादन और खेती पर आने वाले कुल खर्च पर निर्भर करता है. राजू ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की है. इसके बाद वह खेती-किसानी में जुट गए. उन्हें बचपन से ही खेती करने का शौक था. अब वह सब्जियों की खेती करके अपनी आमदनी बढ़ाने में लगे हुए हैं. उनका मानना है कि किसान सही तरीके और बाजार की मांग को ध्यान में रखकर फसल का चुनाव करें, तो खेती से अच्छी आमदनी मिल सकती है.
About the Author
प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ेंLocation :
Gonda,Uttar Pradesh
First Published :
October 19, 2026, 18:13 IST










