भारत को मिली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, श्रीलंका रह गया खाली हाथ

होमखेलक्रिकेट

भारत को मिली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, श्रीलंका रह गया खाली हाथ

Last Updated:September 02, 2026, 19:39 IST

champions trophy in india: महिला चैंपियंस ट्रॉफी के उद्घाटन संस्करण की मेजबानी पहले श्रीलंका को करनी थी. हालांकि, अब इसे भारत में आयोजित किया जाएगा. श्रीलंका क्रिकेट को ICC के वार्षिक सम्मेलन में जुलाई में बताए गए जरूरी सुधारों को लागू करना है. ICC ने मेजबानी के लिए तय किए गए मानदंडों के आधार पर बांग्लादेश, भारत और दक्षिण अफ्रीका की दावेदारी का मूल्यांकन किया.

भारत को मिली 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आज ऐलान किया कि पहली ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 का आयोजन भारत में किया जाएगा. यह ऐतिहासिक टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी 2027 तक मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा. टूर्नामेंट के मुकाबले मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) और वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होंगे. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दुनिया की छह शीर्ष महिला क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी. इनमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका शामिल हैं.

इन छह टीमों ने 6 जुलाई की क्वालिफिकेशन कट-ऑफ तारीख तक ICC महिला T20I टीम रैंकिंग में अपनी स्थिति के आधार पर टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया है. सभी छह टीमों के बीच राउंड-रॉबिन लीग मुकाबले खेले जाएंगे. लीग चरण के बाद अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें 28 फरवरी को होने वाले फाइनल में आमने-सामने होंगी.

पहले श्रीलंका में होना था टूर्नामेंट

महिला चैंपियंस ट्रॉफी के उद्घाटन संस्करण की मेजबानी पहले श्रीलंका को करनी थी. हालांकि, अब इसे भारत में आयोजित किया जाएगा. श्रीलंका क्रिकेट को ICC के वार्षिक सम्मेलन में जुलाई में बताए गए जरूरी सुधारों को लागू करना है. ICC ने मेजबानी के लिए तय किए गए मानदंडों के आधार पर बांग्लादेश, भारत और दक्षिण अफ्रीका की दावेदारी का मूल्यांकन किया. इसके बाद भारत को वैकल्पिक मेजबान के तौर पर चुने जाने की सिफारिश की गई. ICC बोर्ड ने 2 सितंबर को इस फैसले पर अपनी मुहर लगा दी.

जय शाह ने बताया महिला क्रिकेट के लिए नया अध्याय

ICC चेयरमैन जय शाह ने टूर्नामेंट को महिला क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया उन्होंने कहा कि ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 महिला क्रिकेट के लिए एक रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत करेगी. जय शाह के मुताबिक, टूर्नामेंट के उद्घाटन संस्करण में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमें एक-दूसरे के खिलाफ उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा में उतरेंगी. इससे टीमों के लिए ICC रैंकिंग में ऊपर उठने और वैश्विक मंच पर जगह बनाने की प्रेरणा भी बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि हर साल एक बड़ा ICC महिला टूर्नामेंट आयोजित होने से महिला क्रिकेट को नई गति देने का शानदार अवसर मिलेगा. इससे खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए अधिक निरंतरता और महिला क्रिकेट के लिए एक मजबूत लय तैयार करने में मदद मिलेगी. ICC की ओर से बताया गया है कि टिकटों से जुड़ी जानकारी और ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 का पूरा कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा.

About the Author

Rajeev MishraAssociate editor

राजीव मिश्रा, खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना चेहरा है जो अपनी बेबाक विशलेषण के लिए जाने जाते है. वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स …

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 02, 2026, 19:36 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति