Last Updated:September 13, 2026, 12:14 IST
AR Rahman On Kashmir Cinema: एआर रहमान इन दिनों कश्मीर को लेकर दिए अपने एक बयान की वजह से चर्चा में हैं . जम्मू-कश्मीर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान रहमान ने बॉलीवुड मेकर्स से अपील की है कि वे फिल्मों में कश्मीर की हिंसा और पुरानी बातों को दिखाने के बजाय घाटी की खूबसूरती और शांति पर ध्यान दें . इसके साथ ही रहमान ने कश्मीर में अपने नए प्रोजेक्ट्स और लाइव कंसर्ट के भी हिंट दिए हैं .
एआर रहमान फोटो (साभार- instagram@arrahman)
नई दिल्ली: म्यूजिक लीजेंड एआर रहमान इन दिनों अपने एक बयान को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं . जम्मू-कश्मीर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे रहमान ने बॉलीवुड फिल्म मेकर्स को एक ऐसी सलाह दे दी है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है . रहमान का कहना है कि अब फिल्मों में कश्मीर की हिंसा और पुरानी बुरी यादों को दिखाने का ट्रेंड खत्म होना चाहिए .
मेकर्स को अब घाटी के खूबसूरत नजारों, शांति और वहां के पॉजिटिव माहौल पर फोकस करना चाहिए ताकि दुनिया के सामने कश्मीर का एक नया और हसीन चेहरा आ सके .
पुरानी बातें भूलकर अब आगे बढ़ने का वक्त
कश्मीर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मीडिया से बातचीत में जब एआर रहमान से पूछा गया कि क्या बॉलीवुड को कश्मीर में शूटिंग ज्यादा करनी चाहिए, तो उन्होंने कहा कि अतीत अब बीत चुका है और आने वाला कल बेहद ब्राइट है . रहमान ने कहा कि फिल्म मेकर्स को कश्मीर की कुदरती खूबसूरती, शांति और वहां के पॉजिटिव माहौल को पर्दे पर उतारना चाहिए . उनके मुताबिक कश्मीर एक ऐसी जगह है जो किसी भी आर्टिस्ट या डायरेक्टर को नया काम करने की प्रेरणा दे सकती है .
कश्मीर में लाइव शो और नए प्रोजेक्ट्स का प्लान
कश्मीर की अपनी इस विजिट के बारे में बात करते हुए रहमान ने बताया कि वह यहां एक कमर्शियल ऐड की शूटिंग के लिए आए थे, जिसका काम पूरा हो चुका है . इसके साथ ही ऑस्कर विनर कंपोजर ने हिंट दिया कि वह जल्द ही कश्मीर में एक बड़ा लाइव कंसर्ट कर सकते हैं . उन्होंने बताया कि यहां के लोकल आर्टिस्ट्स और नए प्रोजेक्ट्स को लेकर बातचीत चल रही है और वह जल्द ही यहां फैंस के लिए परफॉर्म करना चाहते हैं .
रॉकस्टार के दिनों को किया याद
कश्मीरी म्यूजिक और वहां के लोकल सिंगर्स की तारीफ करते हुए रहमान ने फिल्म ‘रॉकस्टार’ के दिनों को याद किया . उन्होंने बताया कि रॉकस्टार फिल्म के म्यूजिक के दौरान उन्होंने कश्मीर की लोकल महिलाओं की आवाज में लोक गीत रिकॉर्ड किए थे, जिसे फिल्म में इस्तेमाल किया गया था . रहमान ने कहा कि वह एक बार फिर कश्मीर के लोकल टैलेंट के साथ काम करने और वहां के पारंपरिक संगीत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं .
About the Author
गार्गी द्विवेदीSub Editor
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक …
और पढ़ेंFirst Published :
September 13, 2026, 12:10 IST











