‘उम्मीद से ज्यादा कमाई’, ‘हनुमान अंश’ को लेकर अनुप्रिया नागर के मन में उठे ये सवाल

Last Updated:September 13, 2026, 18:24 IST

फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और इसकी कमाई लगातार बढ़ रही है. फिल्म की इस सफलता से इसकी प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर भी काफी खुश हैं. उनका कहना है कि फिल्म ने जितनी कमाई की है, उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी.

ख़बरें फटाफट

फिल्म को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली. फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है. छोटे बजट में बनी इस फिल्म की कमाई ने मेकर्स को भी हैरान कर दिया है. फिल्म की सफलता पर इसकी प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि फिल्म उम्मीद से कहीं ज्यादा कमाई करेगी. अनुप्रिया के लिए इस फिल्म से जुड़ने की कहानी भी काफी खास है. यूके में पढ़ाई के दौरान नीम करोली बाबा पर रिसर्च करते हुए उनके मन में इस कहानी को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का ख्याल आया था. अब फिल्म को मिल रहे दर्शकों के प्यार और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर वह बेहद खुश हैं.

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता को किसी चमत्कार से कम नहीं बताया है .अनुप्रिया नागर के लिए ‘हनुमान अंश’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि उनकी अपनी एक खास जर्नी से जुड़ी कहानी है. यूके में पढ़ाई के दौरान उन्होंने नीम करोली बाबा के बारे में रिसर्च की थी. इसी दौरान उन्हें पता चला कि बाबा की विचारधारा से एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स समेत कई विदेशी लोग प्रभावित थे.

अनुप्रिया के मन में उठा था ये सवाल

अनुप्रिया के मन में तब एक सवाल आया कि एक भारतीय होने के बावजूद उन्हें नीम करोली बाबा के बारे में विदेशियों के जरिए क्यों पता चला. इसी सवाल ने उन्हें बाबा की कहानी को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के बारे में सोचने पर मजबूर किया. उस वक्त उनके मन में किताब और कॉमिक बुक बनाने जैसे कई आइडिया आए थे.
हालांकि, बाद में उनकी मुलाकात प्रोड्यूसर रागिनी सोना से हुई. रागिनी ने उन्हें बताया कि वह ‘हनुमान अंश’ नाम की फिल्म बना रही हैं और इसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है. इसके बाद अनुप्रिया ने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने की इच्छा जताई. उन्होंने करीब 120 पेज की पूरी स्क्रिप्ट एक ही बार में पढ़ डाली.

उम्मीद से की फिल्म ने कमाई

अनुप्रिया के मुताबिक, स्क्रिप्ट पढ़ते हुए वह कई जगह इमोशनल हो गईं और कई सीन पढ़कर उनके रोंगटे खड़े हो गए. उन्हें लगा कि अगर सिर्फ स्क्रिप्ट पढ़कर कहानी का इतना असर हो रहा है, तो पर्दे पर फिल्म देखने के बाद दर्शकों पर इसका कितना गहरा प्रभाव पड़ेगा. फिल्म की मौजूदा सफलता को लेकर अनुप्रिया ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ‘हनुमान अंश’ इतनी कमाई करेगी. उनके मुताबिक, फिल्म का प्रदर्शन उनकी उम्मीदों से कहीं ज्यादा बेहतर रहा है. वह इस सफलता को सिर्फ बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के तौर पर नहीं देखतीं, बल्कि इसे दर्शकों के फिल्म से जुड़ने के रूप में देखती हैं.

बता दें कि करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये की नेट कमाई की थी. फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों के बीच इसकी चर्चा बढ़ती गई और कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला. रिलीज के 37वें दिन शनिवार को फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म के 7,449 शो हुए. भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 192.13 करोड़ रुपये पहुंच गया है. फिल्म की कमाई को देखते हुए मेकर्स भी काफी उत्साहित हैं.

About the Author

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 13, 2026, 18:24 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति