उम्र 33, सामने वर्ल्ड नंबर-9… फिर भी श्रीकांत ने दिखाया दम, सीधे गेम में जीत

Last Updated:September 03, 2026, 13:00 IST

Kidambi Srikanth China Masters: 33 वर्षीय श्रीकांत ने कनाडा के खिलाड़ी को 21-18, 21-19 से शिकस्त देकर पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दोनों गेम में पीछे रहने के बावजूद श्रीकांत ने शानदार जुझारूपन दिखाया और अहम मौकों पर क्रॉस-कोर्ट स्मैश तथा तेज शॉट्स से वापसी की. लाई पिछले महीने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं.

श्रीकांत की जीत

भारत के अनुभवी खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को यहां कनाडा के विश्व में नौवें नंबर के खिलाड़ी विक्टर लाई को सीधे गेम में हराकर चीन मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

इस साल की शुरुआत में यूएस ओपन सुपर 300 के फाइनल में पहुंचने वाले 33 वर्षीय श्रीकांत ने लाई पर 21-18 21-19 से जीत दर्ज करके उलटफेर किया. लाई ने पिछले महीने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था.

श्रीकांत अपने अगले मैच में हांगकांग के ली चेउक यिउ का सामना करेंगे. महिला एकल में हाल ही में ताइपे ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 300 का खिताब जीतने वाली तन्वी शर्मा को दूसरे दौर में जापान की विश्व में नौवें नंबर की खिलाड़ी टोमोका मियाजाकी से 17-21 21-18 16-21 से हार का सामना करना पड़ा.

भारत के ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो भी मिश्रित युगल में चीनी ताइपे के लियू कुआंग हेंग और सू यिन हुई से 18-21, 18-21 से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए.

श्रीकांत ने लाई के खिलाफ अपने जुझारूपन का शानदार प्रदर्शन किया. वह पहले गेम के शुरू में 3-7 से पीछे हो गए, लेकिन लाई की गलतियों का फायदा उठाकर उन्होंने 8-8 से बराबरी कर ली. कनाडा के खिलाड़ी ने हालांकि इंटरवल तक दो अंक की बढ़त हासिल कर ली, उन्होंने इसके बाद स्कोर 15-11 कर दिया.

श्रीकांत ने हालांकि जोरदार वापसी की और स्कोर 15-15 कर दिया. एक और क्रॉस-कोर्ट स्मैश से भारतीय खिलाड़ी ने 18-16 की बढ़त हासिल कर दी. इसके बाद उन्हें तीन गेम प्वाइंट मिले और उन्होंने दूसरे गेम प्वाइंट पर यह गेम अपने नाम कर दिया.

श्रीकांत ने दूसरे गेम के शुरू में गलतियां की जिससे वह 5-9 से पीछे हो गए. भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि वापसी के प्रयास जारी रखे. जब वह 9-14 से पीछे थे तब उन्होंने दो जोरदार शॉट्स और लाई की गलतियों से स्कोर 13-14 कर दिया.

इसके बाद एक समय स्कोर 18-18 पर बराबरी पर था. इसके बाद लाई का शॉट बाहर चला गया और श्रीकांत ने एक जोरदार शॉट मारकर मैच प्वाइंट हासिल कर लिया तथा जल्द ही मैच अपने नाम कर दिया.

About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 03, 2026, 13:00 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति