शाही लुक और कीमत ₹200, करवाचौथ पर इस बार कुंदन-लाख नहीं, AD कंगनों का छाया क्रेज

Last Updated:October 20, 2026, 12:05 IST

Karwa Chauth Latest Bangle Trends: करवाचौथ का त्योहार नजदीक आते ही फिरोजाबाद के चूड़ी बाजारों में रौनक बढ़ गई है. सुहागिन महिलाओं के सोलह श्रृंगार में खास जगह रखने वाली चूड़ियों के साथ इस बार एडी कंगन का ट्रेंड छाया हुआ है. असली हीरे जैसी चमक और प्रीमियम लुक देने वाले ये कंगन महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं. लटकन, तिलक और घुंघरू जैसे लेटेस्ट डिजाइन बाजार में उपलब्ध हैं, जिन्हें महिलाएं कांच की चूड़ियों के साथ मिक्स करके पहन रही हैं. खास बात यह है कि इन कंगनों की कीमत भी ज्यादा नहीं है. बाजार में ये 150 से 200 रुपये तक में मिल रहे हैं.

Karwa Chauth Latest Bangle Trends: करवाचौथ का पावन पर्व नजदीक आते ही चूड़ियों के शहर फिरोजाबाद की रौनक देखते ही बन रही है. सुहागिन महिलाओं के सोलह श्रृंगार में सबसे अहम मानी जाने वाली चूड़ियों के बाजार गुलजार हो गए हैं. कटरा पठानन से लेकर इमामबाड़ा तक की दुकानों पर नई-नई डिजाइनों की चूड़ियां और कंगन सज गए हैं, जो महिलाओं को खूब आकर्षित कर रहे हैं.

इमामबाड़ा चौराहे पर वीके ट्रेडर्स नाम से कंगन की दुकान चलाने वाले व्यापारी अजय चौहान ने लोकल 18 को बताया कि इस बार एडी के लेटेस्ट डिजाइन बाजार में छाए हुए हैं. उन्होंने कहा, “पिछले साल तक कुंदन और लाख के कंगन ज्यादा बिकते थे, लेकिन इस बार एडी कंगनों की डिमांड सबसे ज्यादा है. हर साल की तरह इस साल भी बाजार में कुछ नया है. इस बार मेटल से बने एडी (अमेरिकन डायमंड) कंगनों ने बाजार में धूम मचा रखी है. दुकानों पर इन कंगनों की सबसे ज्यादा डिमांड है. देखने में ये कंगन असली हीरे जैसे चमकते हैं और इनका लुक बेहद प्रीमियम लगता है. यही वजह है कि महिलाएं इन्हें देखते ही पसंद कर रही हैं.”

चूड़ियों के साथ मिक्स कर पहन रही महिलाएं
अजय चौहान के मुताबिक, बाजार में एडी कंगनों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं. इनमें लटकन, तिलक और घुंघरू डिजाइन वाले कंगन सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं. लटकन वाले कंगनों में छोटे-छोटे झुमके लटके होते हैं, जो हाथ हिलाने पर खनकते हैं. वहीं, तिलक डिजाइन वाले कंगन राजस्थानी लुक देते हैं और घुंघरू वाले कंगन पारंपरिक लुक के लिए पसंद किए जाते हैं. महिलाएं दो एडी कंगनों के साथ बीच में कांच की चूड़ियां लगाकर अपना पूरा चूड़ा सेट तैयार करवा रही हैं, जो करवाचौथ पर बेहद सुंदर लगता है. 200 रुपये तक में मिल रहे हैं कंगन
दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान पर इन कंगनों की थोक कीमत मात्र 60 रुपये प्रति पेयर है, जबकि खुदरा बाजार में ये 150 से 200 रुपये तक में बिकते हैं. कम दाम में शाही लुक मिलने के कारण हर वर्ग की महिलाएं इन्हें खरीद पा रही हैं. उनका कहना है कि करवाचौथ तक इनकी डिमांड में और इजाफा होने की उम्मीद है. साथ ही, बाजार में और भी नए डिजाइन आने की संभावना है.
Disclaimer: Comments reflect users’ views, not News18’s. Please keep discussions respectful and constructive. Abusive, defamatory, or illegal comments will be removed. News18 may disable any comment at its discretion. By posting, you agree to our Terms of Use and Privacy Policy.

About the Author

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ेंLocation :

Firozabad,Uttar Pradesh

First Published :

October 20, 2026, 12:05 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति