शूटिंग में चमका बिलासपुर, शशांक मसीह को मिला शहीद पंकज विक्रम सम्मान

Last Updated:September 04, 2026, 05:31 IST

Shashank Masih Bilaspur News: शशांक मसीह ने युवा खिलाड़ियों को मैसेज देते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत और धैर्य रखना जरूरी है. खिलाड़ियों को अपना लक्ष्य कभी छोटा नहीं रखना चाहिए. असफलता मिलने पर अपना क्षेत्र बदलने के बजाय लगातार कोशिश करते रहनी चाहिए.

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के राज्य खेल अलंकरण सम्मान में बिलासपुर के पिस्टल शूटर शशांक मसीह ने जिले का मान बढ़ाया है. शूटिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन और लगातार मेहनत के दम पर शशांक को शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान मिलने से शशांक के परिवार, खेल जगत और बिलासपुर के लोगों में खुशी का माहौल है. शशांक का कहना है कि सरकार की ओर से खिलाड़ियों को सम्मान के साथ पुरस्कार राशि देना एक अच्छी पहल है. इससे खिलाड़ियों को अपनी आगे की ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं की तैयारी में काफी मदद मिलती है.

शशांक मसीह लोकल 18 को बताते हैं कि पिस्टल शूटिंग में बेहतर प्रदर्शन के लिए केवल शारीरिक मेहनत ही नहीं बल्कि मानसिक मजबूती और एकाग्रता भी बेहद जरूरी है. उनकी दिनचर्या सुबह करीब पांच बजे शुरू हो जाती है. योग, मेडिटेशन और मानसिक एकाग्रता के बाद सुबह करीब 7 बजे से शूटिंग की ट्रेनिंग शुरू होती है. सुबह वह करीब दो से ढाई घंटे अभ्यास करते हैं जबकि शाम को भी करीब एक से डेढ़ घंटे तक ट्रेनिंग करते हैं. शशांक के मुताबिक, शूटिंग स्पोर्ट्स में शरीर के साथ-साथ दिमाग की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण होती है. निशाना साधते समय एकाग्रता बनाए रखना और मानसिक संतुलन कायम रखना ही खिलाड़ी की सफलता में बड़ा अंतर पैदा करता है.

प्रदर्शन को और बेहतर करना लक्ष्य
राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित होने के बावजूद शशांक का मानना है कि अभी उनकी मेहनत पर्याप्त नहीं है. वह अपनी ट्रेनिंग के स्तर को लगातार बढ़ाने पर काम कर रहे हैं. शारीरिक और मानसिक फिटनेस के साथ वह अपने डाइट प्लान, नींद और ट्रेनिंग आवर्स को भी बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं. शशांक कहते हैं कि जितनी अच्छी और अनुशासित ट्रेनिंग होगी, उतना ही ऊंचे स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा. उनका लक्ष्य आने वाले समय में अपने प्रदर्शन को और बेहतर करना है.

युवा खिलाड़ियों को दिया सफलता का मंत्र
शशांक ने युवा खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत और धैर्य जरूरी है. खिलाड़ियों को अपना लक्ष्य कभी छोटा नहीं रखना चाहिए और असफलता मिलने पर अपना क्षेत्र बदलने के बजाय लगातार प्रयास करते रहना चाहिए. उनका कहना है कि एक-दो प्रयास में सफलता नहीं मिलने का मतलब यह नहीं कि व्यक्ति असफल है. निरंतर मेहनत करते रहने से एक दिन सफलता जरूर मिलती है.

ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने का सपना
शशांक मसीह का सपना अब केवल राज्य या राष्ट्रीय स्तर तक सीमित नहीं है. वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं. उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और छत्तीसगढ़ के लिए पदक जीतना है. शशांक का कहना है कि राज्य खेल अलंकरण सम्मान उनके लिए खुशी और गर्व का क्षण है लेकिन यह उनके सफर का अंत नहीं बल्कि आगे बढ़ने की प्रेरणा है. वह आने वाले समय में और अधिक मेहनत कर अपने प्रदर्शन को ऊंचे स्तर तक ले जाना चाहते हैं. पिस्टल शूटिंग में शशांक मसीह की उपलब्धि बिलासपुर के उन युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है, जो खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं. लगातार अभ्यास, अनुशासन और मजबूत लक्ष्य के साथ शशांक अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने की तैयारी में जुटे हैं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Location :

Bilaspur,Chhattisgarh

First Published :

September 04, 2026, 05:31 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति