स्मृति मंधाना ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, एक साथ बनाए 5 कीर्तिमान

Last Updated:September 04, 2026, 05:01 IST

Smriti Mandhana 5 records: स्मृति मंधाना ने महिला क्रिकेट में 10,869 रन बनाकर मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ सर्वाधिक रन बनाने का इतिहास रच दिया. 18 शतकों के साथ वह महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली बैटर भी बन गई हैं. दुबई में हांगकांग के खिलाफ 124 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर उन्होंने टी20 एशिया कप का उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर बनाया . साथ ही, वह भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली खिलाड़ी बन गईं .

भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smrit Mandhana) ने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया. वह अब खेल के तीनों फॉर्मेट (वनडे, टेस्ट, टी20 इंटरनेशनल) को मिलाकर दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उनके नाम इंटरनेशनल स्टेज पर 10,869 रन दर्ज हो चुके हैं.

मंधाना ने भारत की पूर्व महान कप्तान मिताली राज के 10,868 रनों के ऐतिहासिक आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए यह शीर्ष मुकाम हासिल किया. इस ऑल टाइम लिस्ट में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (10,740 रन) तीसरे, इंग्लैंड की शार्लट एडवर्ड्स (10,273 रन) चौथे और वेस्टइंडीज की स्टैफनी टेलर (10,007 रन) पांचवें स्थान पर मौजूद हैं.

मंधाना न केवल रनों के मामले में बल्कि शतकों की संख्या में भी महिला क्रिकेट के शिखर पर पहुंच गई हैं. उनके नाम अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड 18 शतक दर्ज हो चुके हैं, जो महिला क्रिकेट इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक शतक हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शतकों की इस रेस में मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महान कप्तान मेग लैनिंग और दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लाउरा वोल्वार्ड्ट के 17-17 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. इस सूची में वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज (15 शतक), न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (14 शतक) और इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट (14 शतक) भी शामिल हैं.

30 वर्षीय वामहस्त बल्लेबाज मंधाना ने अब वुमेन्स टी20 एशिया कप के इतिहास में भी सबसे ज्यादा रन बनाने का गौरव हासिल कर लिया है. हांगकांग के खिलाफ ग्रुप-ए के मुकाबले में उतरने से पहले उन्हें श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु के 548 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए केवल 51 रनों की जरूरत थी, जिसे उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों में हासिल कर लिया.

श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने एशिया कप के 19 मुकाबलों में 548 रन बनाए थे. वहीं महाराष्ट्र की स्मृति मंधाना के नाम अब 24 मैचों की 21 पारियों में 553 रन दर्ज हो चुके हैं, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत आंकड़ा बन गया है.

दुबई के मैदान पर हांगकांग के खिलाफ जड़ा गया मंधाना का 124 रनों का विशाल शतक टी20 एशिया कप इतिहास की किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बन गया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड अटापट्टू के नाम था, जिन्होंने साल 2024 में डंबुला में मलेशिया के खिलाफ नाबाद 119 रन बनाए थे.

एशिया कप की सर्वोच्च व्यक्तिगत पारियों में मिताली राज द्वारा 2018 में मलेशिया के खिलाफ खेली गई नाबाद 97 रनों की पारी तीसरे स्थान पर है. इसके बाद श्रीलंका की हर्षिता समरविक्रमा और भारत की युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा का नाम आता है, जिन्होंने क्रमशः 2022 और 2024 में 81-81 रनों की पारियां खेली थीं.

हांगकांग के खिलाफ अपनी तूफानी शतकीय पारी में मंधाना ने 7 गगनचुंबी छक्के जड़े. यह भारतीय महिला टी20I इतिहास में एक पारी में किसी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए दूसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं. यह रिकॉर्ड हरमनप्रीत कौर के नाम है, जिन्होंने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक ही पारी में 8 छक्के जड़े थे.

इस धमाकेदार पारी में लगाए गए 7 छक्कों के दम पर स्मृति मंधाना भारतीय महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बैटर बन गई हैं. उनके खाते में अब कुल 95 छक्के दर्ज हो चुके हैं, जिसके साथ ही उन्होंने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के 89 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.First Published :

September 04, 2026, 05:01 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति