अमिताभ बच्चन के साथ गोविंदा ने भी किया काम और उनके पिता ने भी, एक के संग फ्लॉप तो दूसरे सं

Last Updated:July 17, 2026, 10:03 IST

अमिताभ बच्चन ने यूं तो कई कलाकारों और हीरोइनों के साथ काम किया है. मगर एक नाम है गोविंदा और उनके पिता अरुण कुमार आहूजा का. दोनों बाप बेटे की जोड़ी ने बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर की है. मगर दिलचस्प बात ये है कि पिता की वो फिल्म फ्लॉप साबित हुई जबकि बेटे संग बिग बी की जोड़ी हिट. चलिए बताते हैं कैसे.

अमिताभ बच्चन हो या गोविंदा, दोनों ने ही फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है. दोनों ने साथ में काम भी किया है. एक दिलचस्प बात ये है कि गोविंदा ही नहीं, उनके पिता ने भी बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर की है. चलिए बताते हैं दोनों की फिल्मों के बारे में.

पहले बात करते हैं गोविंदा के पिता अरुण कुमार आहूजा के बारे में. उनका असली नाम गुलशन सिंह आहूजा था. उन्हें अरुण के नाम से पहचान मिली. उन्होंने साल 1940-1980 तक काम किया. इन सालों में उन्होंने 40 फिल्मों में कभी लीड रोल प्ले किया तो कभी सपोर्टिंग.

अरुण कुमार आहूजा ने अमिताभ बच्चन की फिल्म परवाना में काम किया था. साल 1971 में आई इस फिल्म में नवीन निश्छल, योगिता बाली, ओम प्रकाश और अन्य सितारे भी थे. अरुण कुमार आहूजा इसमें सपोर्टिंग रोल में थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

परवाना फिल्म एक थ्रिलर फिल्म थी जिसमें पहली बार अमिताभ बच्चन ने जोखिम उठाते हुए विलेन का रोल प्ले किया था. फिल्म को ज्योति स्वरूप ने डायरेक्ट किया था. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी.

अमिताभ बच्चन ने बेशक गोविंदा के पिता के साथ एक फिल्म में काम किया हो वो भी अरुण आहूजा का छोटा सा रोल था लेकिन उनके बेटे संग बिग बी ने 2 बड़ी हिट फिल्मों में काम किया. पहली बार दोनों ने साल 1991 में हम फिल्म में काम किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी.

साल 1998 में अमिताभ बच्चन और गोविंदा ने कॉमेडी फिल्म बड़े मिया छोटे मिया में साथ में काम किया. जिसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया. ये फिल्म भी हिट साबित हुई थी. इस तरह अमिताभ बच्चन की जोड़ी गोविंदा संग हिट रही.

साल 1998 के बाद गोविंदा और अमिताभ बच्चन ने दोबारा कभी साथ में काम नहीं किया. एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने गोविंदा संग काम करने पर रिएक्ट भी किया था.

उन्होंने कहा था कि उन्हें गोविंदा के साथ काम करने में खूब मजा आया. दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने भी खूब पसंद किया था इससे बड़ी बात और क्या होगी. लेकिन दोनों ने दोबारा साथ में क्यों काम नहीं किया ये तो वह भी नहीं जानते.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति