Ramayana Event: राम के लिए रिजेक्ट हुए अरुण गोविल, रामानंद सागर ने दिया था भरत-लक्ष्मण का रोल
Ramayana Event: राम के लिए रिजेक्ट हुए अरुण गोविल, रामानंद सागर ने दिया था भरत-लक्ष्मण का रोल
नीतेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट नई दिल्ली में हुआ. यह इवेंट कुछ खास सिलेक्टिव लोगों के लिए रखा गया. इवेंट में फिल्म की किरदार और इससे जुड़े लोगों के अलावा दिग्गज हस्तियां और पत्रकार भी शामिल हुए. इस दौरान, ‘रामायण’ में दशरथ का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने खुलासा किया किया कि रामानंद सागर की ‘रामायण’ में उनके मांग के बावजूद राम के किरदार के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था. रामानंद सागर ने उन्हें भरत और लक्ष्मण का रोल करने के लिए कहा था. अरुण गोविल ने कहा, “रामजी खुद चुनते हैं. इसका उदाहरण बताता हूं. मैंने रामानंद सागर का सीरियल विक्रम बेताल किया था. मुझे पता चला वो रामायण बना रहे हैं. मेरे मन में भाव आया कि श्रीराम का चरित्र मुझे करना चाहिए. मैंने बिना सोचे-समझे अप्रोच किया. मुझे श्रीराम का चरित्र करना है. उन्होंने मेरा ऑडिशन लिया और मुझे तुरंत रिजेक्ट कर दिया. महीनों बीत गए. इस बीच उन्होंने मुझे भरत या लक्ष्मण का रोल करने के लिए कहा. लेकिन मैंने कहा- मुझे रोल नहीं करना था. मुझे राम का चरित्र करना था. अगर आप समझते हैं मैं इस योग्य नहीं हूं, तो राम जी जानें. आप यकीन नहीं करेंगे, 3-4 महीने बाद उनका कॉल आया. उन्होंने पंजाबी में एक लाइन बोली- साड्डी कमेडी ने डिसाइड कित्ती है कि तेरे वरगा राम नहीं मिलना.” इस तरह अरुण गोविल को राम किरदार मिला.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source










