Last Updated:July 01, 2026, 15:03 IST
Pda Swabhiman Sahyog Abhiyan: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ‘PDA स्वाभिमान सहयोग अभियान’ की शुरुआत की है. अभियान के लिए विशेष QR कोड जारी किया गया है. जिसे स्कैन कर कोई भी समर्थक कम से कम 20 रुपये या अपनी इच्छा के अनुसार अधिक राशि का योगदान दे सकता है.
अखिलेश यादव ने शुरू किया PDA स्वाभिमान सहयोग अभियान
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ‘PDA स्वाभिमान सहयोग अभियान’ की शुरुआत की है. इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक QR कोड स्कैन कर न्यूनतम 20 रुपये का सहयोग राशि दे सकेंगे. पार्टी का उद्देश्य छोटे-छोटे जनसहयोग के जरिए संगठन के लिए फंड जुटाना और आम कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाना है.
समाजवादी पार्टी का कहना है कि यह अभियान सिर्फ चंदा जुटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे PDA पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज के स्वाभिमान और जनभागीदारी से भी जोड़ा गया है. पार्टी का दावा है कि बड़े दानदाताओं पर निर्भर रहने के बजाय आम समर्थकों के छोटे-छोटे सहयोग से संगठन को मजबूत किया जाएगा.
अभियान के लिए विशेष QR कोड जारी किया गया है. जिसे स्कैन कर कोई भी समर्थक कम से कम 20 रुपये या अपनी इच्छा के अनुसार अधिक राशि का योगदान दे सकता है. पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे गांव-गांव और बूथ स्तर तक इस अभियान को पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ें.
समाजवादी पार्टी पिछले कुछ समय से PDA के नाम पर कई अभियान चला रही है. हाल ही में पार्टी ने PDA पेड़ अभियान और Vision India जैसे कार्यक्रमों की भी शुरुआत की है. अब PDA स्वाभिमान सहयोग अभियान को संगठन विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
About the Author
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…
और पढ़ेंLocation :
Lucknow,Uttar Pradesh










