लापता लड़की को ढूंढते-ढूंढते कमरे तक पहुंची पुलिस, अंदर मिला दर्दनाक मंजर

Last Updated:July 02, 2026, 16:20 IST

Saharanpur Crime News: सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. तिरंगा चौक के पास स्थित एक मकान में लैब टेक्नीशियन और एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर शवों को कब्जे में लिया.

सहारनपुर में एक कपल ने सुसाइड किया.

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां बुधवार को एक शादीशुदा लैब टेक्नीशियन और उसकी टीचर गर्लफ्रेंड ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली. लैब टेक्नीशियन ने पहले अपने हाथ की नस काटी और फिर खिड़की के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी, जबकि उसकी गर्लफ्रेंड ने जहर खाकर आत्महत्या की. उसका शव फर्श पर पड़ा मिला. रात करीब 12 बजे पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों के शव बाहर निकाले और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतक लैब टेक्नीशियन की पहचान केरल निवासी सैम कमनिश (40) के रूप में हुई है, जो पिछले 10 साल से महापौर के मेडीग्राम अस्पताल में कार्यरत था. उसकी गर्लफ्रेंड, 23 वर्षीय आस्था, एक प्राइवेट इंटर कॉलेज में टीचर थी. दोनों के बीच पिछले 4 साल से प्रेम संबंध थे. यह घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र की है.

कॉलेज से गायब हुई थी आस्था
शहर की एसबीआई कॉलोनी स्थित तिरंगा चौक के पास एक तीन मंजिला मकान में सैम कमनिश किराए पर रहता था. आस्था गागलहेड़ी क्षेत्र की रहने वाली थी और हर रोज सुबह करीब 9 बजे कॉलेज जाती थी और शाम 5 बजे तक घर लौट आती थी. बुधवार सुबह करीब 11 बजे आस्था के भाई के पास कॉलेज से फोन आया कि आस्था आज कॉलेज नहीं आई है. इसके बाद आस्था के भाई ने उसकी तलाश शुरू की. शाम 5 बजे तक भी आस्था घर नहीं पहुंची तो घरवालों को चिंता हुई. आस्था के भाई ने पूरी कहानी बताई, जिसके बाद आस्था के पिता रामकिशन ने एसएसपी को फोन कर जानकारी दी.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले
सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई. आस्था के पिता रामकिशन ने बताया कि आस्था सैम कमनिश नाम के लड़के से बात करती थी. इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की और अस्पताल पहुंची. पता चला कि सैम कमनिश भी अस्पताल से जल्दी घर चला गया था. पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आस्था और सैम कमनिश को अस्पताल की एक कार से कहीं जाते हुए देखा गया. पुलिस ने कार के ड्राइवर से पूछताछ की. रात करीब 10:30 बजे ड्राइवर पुलिस को सैम कमनिश के घर लेकर पहुंचा, जहां उसने दोनों को छोड़ा था.

दरवाजा तोड़कर निकाले गए शव
पुलिस और आस्था के घरवाले तीसरी मंजिल पर सैम कमनिश के कमरे पर पहुंचे. दरवाजा अंदर से बंद था. पुलिस ने कई बार आवाज दी और दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई. इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया. अंदर घुसने पर सैम कमनिश का शव कमरे की खिड़की के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला. उसके हाथ की नस कटी हुई थी. वहीं पास में ही फर्श पर आस्था का शव पड़ा हुआ था, उसके मुंह से झाग निकल रहा था. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…

और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Saharanpur,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति